{"_id":"68055d80a36ad23f090eaa9f","slug":"jammu-udhampur-ramnagar-culture-male-jammu-news-c-10-jam1004-593672-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाबा वसुकी नगर के मंदिर में माथा टेककर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाबा वसुकी नगर के मंदिर में माथा टेककर लिया आशीर्वाद
Mon, 21 Apr 2025 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तरमयान बाबा वासुकी नाग देव स्थान पर सात बिरादरियों की मेल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तरमयान इलाके में बाबा वासुकी नाग मंदिर में सात बिरादरियों की वार्षिक मेल का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी बिरादरियों के सदस्यों ने बाबा के दर्शन कर घर की सुख शांति की कामना की। विधायक सुनील भारद्वाज तथा डीडीसी अध्यक्ष लालचंद भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रविवार सुबह 6 बजे से ही मोहत्रा, पाधा, संग्राल, वर्मा, सात बिरादरियों के सदस्यों के साथ ग्रामीण लोगों का मंदिर परिसर में आना-जाना लगा रहा। यह सिलसिला दोपहर तीन बजे तक जारी रहा। सुबह ठीक दस बजे के बाद काफी संख्या में बिरादरियों के सदस्य मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू हुए। इस दौरान बिरादरी के सदस्यों ने कतारों में खड़े होकर बाबा के दर्शन किए। मंदिर परिसर में सुबह 8 बजे हवन यज्ञ की शुरुआत की गई और पूर्ण आहुति के बाद कन्या पूजन करने के बाद दोपहर ठीक 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें काफी संख्या में ग्रामीण तथा बिरादरी के सदस्यों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
बाबा वासुकी नाग कमेटी की ओर से पहली बार मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। यह जागरण सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक जारी रहा। इस जागरण में मास्टर आशीष म्यूजिकल ग्रुप उधमपुर ने अपने साथियों के संग बाबा के कई भजनों का गुणगान किया।
विज्ञापन
बता दें, रामनगर तहसील की पंचायत माड़ता में स्थित तरमयान गांव में बाबा वासुकी नाग राजा, बाबा परधार, और मां चामुंडा देवी के तीन मंदिर हैं। इन देवस्थान में कई बिरादरियों की अलग-अलग दिन वार्षिक मेल आयोजित होती है। पिछले कई वर्षों से यह मेल एक मेले का रूप धारण कर चुकी है। इस दिन लोगों द्वारा कई खाने पीने के साथ बच्चों के खिलौने की दुकानें भी लगाई जाती हैं। वार्षिक मेल के दिन रामनगर, उधमपुर, जम्मू, सांबा, अन्य जगहों से सभी बिरादरी के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बिरादरी के सदस्य डीके मोहत्रा, जुगल मोहत्रा, एडवोकेट नितिन मोहत्रा, सोमराज गुप्ता, एकलव्य गुप्ता व अन्य सदस्यों ने बताया कि तरमयान इलाका एक खूबसूरत इलाका है इस मंदिर तक आने के लिए दो किलोमीटर मार्ग भी बना है, लेकिन उस मार्ग की दयनीय हालत है। सरकार को इस मार्ग पर तारकोल डालना चाहिए ताकि यह इलाका एक पर्यटन स्थल बन सके।