फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu turns into burning city as temperature rise upto 40

तंदूर में तपा शहर, पारा 40 तक पहुंचा

Fri, 22 May 2015 01:03 AM IST
Updated Fri, 22 May 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
jammu turns into burning city as temperature rise upto 40

भीषण गर्मी पसीने छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मंदिरों का शहर जम्मू तंदूर की तरह तप रहा है। पारा चालीस डिग्री के करीब पहुंच गया है। शरीर को झुलसा देने वाली तपिश के आगे गर्मी से बचाव के सभी उपाय फेल होते नजर आ रहे हैं। इंसानों के साथ जीव-जंतु भी बेहाल हैं।

विज्ञापन


ठंडक में रहने वाली घाटी के अधिकांश हिस्से भी गर्म होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घंटों में राज्य में गर्मी से कोई निजात नहीं मिलेगी और मौसम साफ रहेगा। हालांकि 23 मई से ताजा पश्चिमी विक्षोभ से मौसम करवट बदल सकता है। इस बीच न्यूनतम तापमान के साथ 3.5 डिग्री सेल्सियस से लेह सबसे सर्द चल रहा है।
विज्ञापन


जम्मू में वीरवार सुबह की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। सुबह नौ बजे ही तपिश ने शहर को जकड़ लिया था। दिन चढ़ने के साथ गर्मी भी पूरे शबाब पर थी। दोपहर को सीधी धूप के बीच बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ गुफा का तापमान भी बढ़ा

jammu turns into burning city as temperature rise upto 40

गर्म हवाएं शरीर को झुलसाने का काम कर रही हैं। तपिश बढ़ने से बाजारों में खरीददारों की रौनक गायब हो गई है। जम्मू में वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी पारा 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से थोड़ा ज्यादा 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में भी अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 22.1 और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग और कारगिल में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी अधिकतम पारा सामान्य से थोड़ा ज्यादा 35.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले चौबीस घंटों में जम्मू में पारा चालीस के पार जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed