{"_id":"63827101979b2d3dbd34157c","slug":"jammu-truck-full-of-apples-fell-into-a-ditch-the-driver-co-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : कश्मीर से दिल्ली जा रहा सेब से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक-सहचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : कश्मीर से दिल्ली जा रहा सेब से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक-सहचालक की मौत
Sun, 27 Nov 2022 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Nov 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : फाइल फोटो
कश्मीर से दिल्ली जा रहे तेज रफ्तार ट्रक के खाई में गिरने से चालक और सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह साढ़े छह बजे जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर नंदनी सुरंग और बन टोल प्लाजा के बीच हुआ है। मृतकों की पहचान चालक वाहिद हुसैन (32) निवासी रियासी और सह चालक मोहम्मद यूनुस (22) निवासी सुकेतर, झज्जर कोटली (जम्मू) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कश्मीर से सेब भर ट्रक (पीबी 35 क्यू 9769) दिल्ली जा रहा था। शनिवार सुबह जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर नंदनी सुरंग को पार करने के बाद तेज रफ्तार के चलते खाई में जा गिरा। हादसा होते देख अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पाया कि चालक और सहचालक की मौत हो चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन