फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu, tribute, Pulwama attack

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी : बलिदानियों को नमन, एलजी बोले - वीरों के बलिदान को सदा रखेंगे याद

विज्ञापन
Jammu, tribute, Pulwama attack
पुलवामा शहीदों की याद में बुधवार को पलोड़ा क्षेत्र में भाजयुमो की ओर से मार्च निकाला गया।
प्रदेश भर में करवाए गए श्रद्धांजलि समारोह; सीआरपीएफ ने लेथपोरा में किया रक्तदान शिविर का आयोजन, जम्मू के पलौड़ा में भाजयुमो ने निकाला तिरंगा मार्च
विज्ञापन

जम्मू/श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा में 14 फरवरी, 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले की 5वीं बरसी पर प्रदेश भर में प्रशासन, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम करवाए। हमले में बलिदान हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बलिदानी वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बलिदानियों के अनुकरणीय साहस, सर्वोच्च बलिदान और मातृभूमि के प्रति निस्वार्थ सेवा का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। वीरों क सदैव याद रखा जाएगा। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वीके विर्दी ने भी बुधवार को पुलवामा हमले के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आज हम उन नायकों को याद करते हैं, जिन्होंने 2019 में पुलवामा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। इसके अलावा एडीजी जम्मू-कश्मीर जोन नलिन प्रभात, आईजी केओएससीआरपीएफ ज्ञानेंद्र वर्मा और आईजी सीआरपीएफ श्रीनगर अजय यादव ने भी बहादुर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ ने लेथपोरा में पुष्पांजलि समारोह और रक्तदान शिविर लगाया। जम्मू के पलोड़ा क्षेत्र में शहीदों की याद में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने तिरंगा मार्च निकाला। इसमें जिला प्रधान भाजयुमो नॉर्थ रजत सिंह मन्हास, नीरज चंद्रा, दिग्विजय सिंह, रोहित चिब, दलजीत आदि मौजूद रहे।


उधर, कश्मीर के भाजपा नेताओं ने लेथपोरा में घटनास्थल पर पहुंचकर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेता शाम लाल शर्मा ने उस दिन को काला दिवस करार देते हुए कहा, हमारे जो जवान यहां बलिदान हुए थे, उसका बदला तो भारतवर्ष ने ले लिया। आज दुनिया भर में लोकतंत्र और मोदी सरकार का डंका बज रहा है। इस हमले के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान आज खुद मंदी के दौर से गुजर रहा है। पड़ोसी देश में आटा 200 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। भारत आगे बढ़ रहा है और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरा है।

भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इस अवसर पर कहा, इस धरती को हम नमन करते हैं, क्योंकि यहां हमारे 40 वीर जवानों ने शहादत दी। जिस तरह से पाकिस्तान की रणनीति रही है, चुपके से आना और फिदायीन हमला करना, लेकिन आज के दिन को हम टर्निंग पॉइंट भी मानते हैं, क्योंकि इसके बाद दो बार हमने पाकिस्तान को अंदर घुसकर मारा। यह पीएम नरेंद्र मोदी का विजन था कि दहशतगर्दों और दहशतगर्दी को खत्म करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed