{"_id":"597376464f1c1bed128b47b3","slug":"jammu-to-witness-rains-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव, रविवार को भारी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव, रविवार को भारी बारिश के आसार
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 22 Jul 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
बारिश के आसार
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में आगामी दिनों में इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू के कई हिस्सों में बारिश होगी। संभाग के कई जिलों में मौसम का यह मिजाज 26 जुलाई तक रहेगा। इसका असर कश्मीर में भी दिखेगा। शनिवार को जिला रियासी के साथ कई इलाकों में जोरदार बारिश से पारा गिर गया। आगामी दिनों में खराब मौसम से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है।
विज्ञापन
जम्मू में शनिवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ सूर्य देव और बादलों के बीच आंख मिचौली चलती रही। देर शाम को हल्के बाद छा गए थे। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री गिरकर 31.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आगामी दिनों में बारिश की सूरत में शहर और आसपास की सड़कों की शक्ल और बिगड़ सकती है। कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में पिछले चौबीस घंटों में सबसे अधिक 27.7 मिलीमीटर बारिश हुई। लेकिन यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 83 होने से उमस ने भी परेशान किया। घाटी में मौसम साफ रहने से अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में दिन का पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन