{"_id":"5d0f2fe98ebc3e411c25f924","slug":"jammu-to-host-vhp-s-kendriya-samiti-meet-for-first-time-from-june-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक जम्मू में, सुरेश भैया जी जोशी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक जम्मू में, सुरेश भैया जी जोशी होंगे शामिल
Sun, 23 Jun 2019 01:23 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
विहिप के प्रांत अध्यक्ष लीलाकरण शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता और शक्ति दत्त शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद की जम्मू में 28 जून से एक जुलाई तक होने जा रही केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक में देश व विदेशों से करीब 344 डेलीगेट हिस्सा लेंगे। इस संबंध में शनिवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में विहिप के प्रांत अध्यक्ष लीलाकरण शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता और शक्ति दत्त शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विहिप की अंतरराष्ट्रीय और राज्य इकाइयों और केंद्रीय टोली के पदाधिकारी प्रबंधक समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।
संघ से सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी के भी बैठक में पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि संगठन के कार्य के बारे में निर्णय लेने के लिए और भविष्य के कार्यक्रमों को बैठक में तैयार किया जाएगा।
अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण सहित जम्मू कश्मीर के हालात पर भी चर्चा हो सकती है। विहिप के राज्य उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता को कार्यक्रम के आयोजन का प्रभारी बनाया गया है। आयोजन स्थलों और प्रतिनिधियों के दौरे की व्यवस्था के लिए, स्थानीय परिवहन, बैठक स्थल प्रबंधन, स्वच्छता, रहने व ठहरने आदि के संबंध में उप समितियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
राज्य के विभिन्न विभागों जिसमें पुलिस और जम्मू नगर निगम से अनुरोध किया गया है कि वह विहिप की राज्य में पहली बार होने जा रही केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक को कामयाब बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा राष्ट्रीय प्रबंधक कमेटी की बैठक राज्य में होने से राष्ट्रवादी नागरिकों का मनोबल बढ़ेगा और राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर विहिप के प्रदेश प्रेस सचिव राजेश भसीन भी मौजूद रहे।