Indian Railways: फंसे लोगों को घर पहुंचाने के लिए आज जम्मू से चलेंगी तीन विशेष ट्रेनें, यहां देखें कहां जाएंगी
यह ट्रेनें एक तरफा होंगी। ट्रेन नंबर 04676 चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक चलेगी। यह आरक्षित ट्रेन होगी और शाम चार बजे जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर, लुधियाना, रोहतक, नई दिल्ली में रुकेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में फंसे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने रविवार को तीन विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेनें एक तरफा होंगी। ट्रेन नंबर 04676 चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक चलेगी। यह आरक्षित ट्रेन होगी और शाम चार बजे जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर, लुधियाना, रोहतक, नई दिल्ली में रुकेगी।
इसके साथ ही 03152 जम्मू-कोलकाता आरक्षित विशेष ट्रेन भी चलेगी। ट्रेन दोपहर दो बजे चलेगी। ट्रेन मुरादाबाद, लखनऊ, बनारस से होते हुए कोलकाता टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04674 जम्मू-नई दिल्ली भी चलेगी। यह ट्रेन आरक्षित है और जम्मू से शाम छह बजे चलेगी। रास्ते में कुठआ, पठानकोट कैंट, जालंधर, लुधियाना, अंबाला कैंट और नई दिल्ली में रुकेगी। इन ट्रेनों का टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट से हो सकेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.