{"_id":"65a4d22bc1a1b553aa0817b9","slug":"jammu-thar-overturns-after-hitting-divider-in-dense-fog-teenager-killed-three-injured-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: घने कोहरे में डिवाइडर से टकराकर पलटी थार, किशोरी की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: घने कोहरे में डिवाइडर से टकराकर पलटी थार, किशोरी की मौत, तीन घायल
Mon, 15 Jan 2024 12:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:05 PM IST
सार
थार सवार चार लोग सिद्दड़ा हाईवे से नरवाल की तरफ आ रहे थे। इस बीच बाहु फोर्ट के पास थार सड़क के साथ डिवाइडर से जा टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के सिद्दड़ा से नरवाल की तरफ आ रही थार जीप बाहु फोर्ट के पास घने कोहरे में सड़क हादसे का शिकार हो गई। थार सड़क के साथ डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में थार में सवार चार लोगों में से एक 15 वर्षीय किशोरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें पहुंची हैं। किशोरी त्रिकुटा नगर की रहने वाली थी। सड़क हादसा रविवार को सुबह छह बजे बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर में इन दिनों सुबह 11 बजे तक घना कोहरा रहता है। इसमें दृश्यता काफी कम रहती है। रविवार को भी सुबह काफी घना कोहरा था। इस दौरान थार सवार चार लोग सिद्दड़ा हाईवे से नरवाल की तरफ आ रहे थे। इस बीच बाहु फोर्ट के पास थार सड़क के साथ डिवाइडर से जा टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बीच में बैठी 15 साल की किशोरी को गंभीर चोट पहुंचीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें पहुंची हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद बाहु फोर्ट पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान मृतक किशोरी के शव को जीएमसी पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार थार चालक की तरफ वाली खिड़की डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई, जिससे सामने वाला शीशा टूट गया। हादसा काफी भीषण था। पुलिस के अनुसार युवती का अंतिम संस्कार अखनूर में किया गया।
विज्ञापन