फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Terror plot foiled in Poonch, Lashkar helper caught in Baramulla

Jammu : पुंछ में दहशतगर्दी की साजिश नाकाम, बारामुला में लश्कर का मददगार पकड़ा; कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त

Wed, 03 Jul 2024 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 01:27 AM IST
सार

दोनों आईईडी का वजन करीब 23 किलो बताया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेर रखा है और इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Jammu: Terror plot foiled in Poonch, Lashkar helper caught in Baramulla
बरामद आईईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षाबलों ने मेंढर के कस्सबलाडी क्षेत्र के सांगर गांव में छिपाकर रखी गई दो आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस ) बरामद कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। इन दोनों आईईडी का वजन करीब 23 किलो बताया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेर रखा है और इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


पुंछ जिले में पिछले एक साल के दौरान आतंकी गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। सीमावर्ती इलाकों में आतंकियों की साजिशों को नाकाम बनाने के लिए सेना की रोमियो फोर्स और पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार देर शाम भारत- पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट तहसील के सांगर गांव में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक स्थान पर छिपा कर रखी गई दो आईईडी बरामद की। एक का वजन करीब 15 किलो ग्राम और दूसरी का वजन करीब 8 किलो ग्राम है।
विज्ञापन


पेंट की बाल्टी व टिफिन में सेट की गई थीं आईईडी
सैन्य प्रवक्ता का कहना है, बरामद आईईजी की विस्तृत जानकारी शेष है। बड़ी आईईडी को पेंट वाली खाली प्लास्टिक की बाल्टी में रखा गया था जबकि छोटी आईईडी को एक टिफिन में सेट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारामुला में लश्कर का आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद बरामद
बारामुला जिले में लश्कर-ए-ताइबा का एक आतंकी मददगार गिरफ्तार किया गया है। उससे एक पिस्तौल, एक मैगज़ीन, आठ पिस्टल राउंड, तीन हथगोले और अन्य सामग्री बरामद की गई है। उसकी शिनाख्त डांगरपोरा शीरी निवासी अशाकिर अहमद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 46 आरआर के साथ मिलकर बारामुला जिले के ईको पार्क क्रॉसिंग पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर/टीआरएफ से जुड़े एक आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान स्थित एक आतंकी हैंडलर के संपर्क में है और बारामुला शहर में आतंकवादी हमले को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद
कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया।


पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को विशेष इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने जिले के दर्दपोरा क्रालपोरा के नंगारी वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकी ठिकाने से एके 47 की आठ मैगजीन, 445 कारतूस, एक पिस्तौल, तीन पिस्तौल मैगजीन, 13 राउंड और एक हथगोला बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed