फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu : Tenure of central government employees serving in 10 sensitive districts extended by three years

Jammu Kashmir : 10 संवेदनशील जिलों में कार्यरत केंद्रीय कर्मियों का बढ़ा कार्यकाल, तीन साल का सेवा विस्तार

Mon, 26 May 2025 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 02:02 AM IST
सार

सरकार ने कश्मीर में तैनात कर्मचारियों के लिए तीन साल की प्रोत्साहन विस्तार योजना को आगे बढ़ा दिया है। अब घाटी में तैनात केंद्रीय कर्मियों को इस योजना के तहत 31 जुलाई 2027 तक लाभ मिलेंगे।

विज्ञापन
Jammu : Tenure of central government employees serving in 10 sensitive districts extended by three years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

केंद्र सरकार ने आतंकवाद के लिहाज से संवेदनशील दस जिलों में सेवारत कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कश्मीर में तैनात कर्मचारियों के लिए तीन साल की प्रोत्साहन विस्तार योजना को आगे बढ़ा दिया है। अब घाटी में तैनात केंद्रीय कर्मियों को इस योजना के तहत 31 जुलाई 2027 तक लाभ मिलेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले सितंबर 2022 में भी कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिया गया था और इसकी अवधि 31 जुलाई 2024 तक थी। अवधि समाप्त होने के बाद अब केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए फिर से आदेश जारी कर किए हैं। केंद्र ने समयावधि बढ़ाने की सीमा को अगस्त 2024 से गिना है।
विज्ञापन


योजना के दायरे में ये दस जिले
केंद्र सरकार के इस फैसले का असर भारतीय रेलवे सहित सभी केंद्रीय सरकारी विभागों पर दिखेगा। जम्मू-कश्मीर के दस जिलों में तैनात केंद्रीय कर्मचारियों को इस योजना के दायरे में लाया गया है। इनमें अनंतनाग, बारामुला, बडगाम, कुपवाड़ा, पुलवामा, श्रीनगर, गांदरबल, बांदीपोरा, कुलगाम और शोपियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
इस योजना के तहत केंद्रीय कर्मचारी पारिवारिक स्थानांतरण सुविधा मिलेगी। इसमें कर्मचारी अपने परिवार को सरकारी खर्च पर देश में अपनी पसंद की किसी भी जगह रखने का विकल्प चुन सकते हैं। इसमें परिवहन भत्ता और कर्मचारी के अंतिम प्राप्त मूल वेतन के 80 प्रतिशत के बराबर समग्र स्थानांतरण अनुदान शामिल है।

Delhi: शकूरबस्ती-बठिंडा सेक्शन पर सोमवार को रेलवे करेगा ट्रैफिक ब्लॉक, कुछ ट्रेनें निरस्त... कइयों का समय बदला
जो लोग अपने परिवार को दूसरी जगह नहीं भेजना चाहते हैं, उन्हें प्रतिदिन भत्ता मिलेगा। उन्हें हर दिन की उपस्थिति के लिए 113 रुपये का दैनिक भत्ता तय किया गया है। यह व्यय विभाग के शहर यात्रा प्रतिपूर्ति मानदंडों के अनुरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed