Delhi: शकूरबस्ती-बठिंडा सेक्शन पर आज रेलवे करेगा ट्रैफिक ब्लॉक, कुछ ट्रेनें निरस्त... कइयों का समय बदला
सोमवार को रेलवे ने शकूरबस्ती-बठिंडा सेक्शन पर निर्माण कार्य की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कई परिवर्तित समय से चलेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से रोहतक, जींद, पानीपत, बहादुरगढ़ समेत अन्य रूट पर दिल्ली के आसपास के लोगों को ट्रेन से सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को रेलवे ने शकूरबस्ती-बठिंडा सेक्शन पर निर्माण कार्य की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कई परिवर्तित समय से चलेंगी।
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 64912 जींद जंक्शन-नई दिल्ली 26 मई को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 64915 नई दिल्ली-जींद, ट्रेन संख्या 54023 रोहतक जंक्शन-जयवंती-जींद जंक्शन, ट्रेन संख्या 54008 जींद जंक्शन-पानीपत जंक्शन-रोहतक ट्रेन भी 26 मई को निरस्त रहेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 14323 नई दिल्ली-रोहतक बहादुरगढ़ स्टेशन से ही संचालित होगी। यह ट्रेन बहादुरगढ़ नहीं जाएगी। ट्रेन संख्या 14324 रोहतक- नई दिल्ली एक्सप्रेस बहादुरगढ़ से चलेगी।
ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से ट्रेन संख्या 54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर शकूरबस्ती-खरवार के बीच 95 मिनट ठहर कर चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12481 दिल्ली-श्री गंगानगर को शकूरबस्ती-खरवार के बीच 35 मिनट तक रोक कर चलाया जाएगा।
Indian Railways: भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के नाम में हैं 28 अक्षर, जानिए कहां है और क्या है इसका इतिहास
ट्रेन संख्या 54012 हांसी-रोहतक पैसेंजर डोभ बहली में 40 मिनट तक रूकेगी। ट्रेन संख्या 64932 जींद-दिल्ली 60 मिनट की देरी से अपने निर्धारित समय से चलेगी। लिहाजा अगर आप इस रूट पर यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अपनी ट्रेनों की स्थिति पता कर ही घर से स्टेशन पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.