{"_id":"63c81e9a2070d6664d14febb","slug":"jammu-tenant-verification-police-now-warns-on-owner-for-verification-of-tenants-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Tenant Verification: किरायेदारों के सत्यापन पर अब पुलिस ने चेताया, तीन दिन में कराएं वेरिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Tenant Verification: किरायेदारों के सत्यापन पर अब पुलिस ने चेताया, तीन दिन में कराएं वेरिफिकेशन
Wed, 18 Jan 2023 10:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 18 Jan 2023 10:00 PM IST
सार
एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि सत्यापन को लेकर लोगों को आगे आना चाहिए। इसमें उन्हीं की सुरक्षा है। वह खुद सुरक्षित रहेंगे और दूसरों की रक्षा भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू शहर में सुरक्षा के चलते किरायेदारों के वेरिफिकेशन के लिए कहा गया है। शहर में सत्यापन कराने के लिए सख्ती बढ़ा दी गई है। पहले जिला उपायुक्त ने तीन दिन के भीतर सत्यापन कराने का फरमान जारी किया था। वहीं, अब इसी फरमान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने चेताया है। शहर में जगह-जगह पुलिस की ओर से दीवारों पर नोटिस चिपका कर साफ कहा गया है कि तीन दिन के भीतर सत्यापन कराएं। संबंधित पुलिस स्टेशन और पुलिस चौकी में सत्यापन का आवेदन उपलब्ध है। लिहाजा सत्यापन का आवेदन लें और इसे भरकर हस्ताक्षर के साथ जमा कराएं।
विज्ञापन
वहीं, अब तक जम्मू जिले में 6 हजार से अधिक किरायेदारों का सत्यापन हो चुका है, जबकि 24 लोगों पर सत्यापन न कराने पर केस दर्ज चुके हैं। शहर के गुज्जर नगर इलाके में गुज्जर नगर पुलिस ने दीवारों पर नोटिस चिपकाए हैं। लोगों को आगाह किया गया है कि वह तीन दिन के भीतर डीसी के आदेश का पालन करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि सत्यापन को लेकर लोगों को आगे आना चाहिए। इसमें उन्हीं की सुरक्षा है। वह खुद सुरक्षित रहेंगे और दूसरों की रक्षा भी कर सकेंगे। पुलिस का मकसद सिर्फ इतना ही है कि शहरवासी सुरक्षित रहें। किरायेदार की आड़ में कोई असामाजिक तत्व या देश विरोधी तत्व पनाह लेकर न रह सके।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के नजदीक आते ही कार्रवाई तेज
सूत्रों का कहना है कि गणतंत्र दिवस के पहले पुलिस शहर में तमाम किरायेदारों की जानकारी चाहती है। इसके लिए जिला उपायुक्त से सिफारिश की गई थी। दरअसल, जम्मू में आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद पुलिस की चिंता बढ़ गई है। इसे देखते हुए पुलिस की तरफ से कोई कोताही नहीं बरती जा रही। पुलिस चाहती है कि गणतंत्र दिवस से पहले शहर में सभी किरायेदारों की सूचना पुलिस के पास होनी चाहिए।