फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Teenage girl dies after eating poisonous food

Jammu : विषाक्त भोजन खाने से किशोरी की मौत, पिता समेत तीन आईसीयू में; दो की हालत गंभीर

Fri, 24 May 2024 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 May 2024 05:03 AM IST
सार

हालत गंभीर होने पर सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक बच्ची ने एसएमजीएस अस्पताल जम्मू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Jammu: Teenage girl dies after eating poisonous food
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

खौड़ पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के गांव निक्कियां में वीरवार की दोपहर विषाक्त भोजन खाने से गुज्जर परिवार के चार सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक बच्ची ने एसएमजीएस अस्पताल जम्मू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अन्य तीन सदस्यों को जीएमसी में भर्ती कराया गया। यहां दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक जीएमसी में पीड़ितों के बयान नहीं लिए जा सके थे।

विज्ञापन


बताया जाता है कि परिवार की 14 साल की राकिया बानो ने खाने में प्याज की चटनी बनाई थी। इसके बाद लस्सी और रोटी के साथ परिवार के चार सदस्यों ने खाना खाया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही सभी बेहोश होकर गिरने लगे। आसपास के लोगों ने चारों को उपजिला अस्पताल अखनूर में पहुंचाया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जम्मू रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इसमें राकिया बानो को एसएमजीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डाक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। देर रात को उसके शव को जीएमसी के शवगृह में भेज दिया गया था। जीएमसी जम्मू में अन्य पीड़ितों में पिता गुलाब दीन (60), तारिक सेन (16) और मनीरा बानो को इलाज दिया जा रहा है। सभी को इमरजेंसी के रूम एक के आईसीयू में रखा गया है। यहां गुलाब दीन और मोहम्मद तारिक सेन की हालत नाजुक बनी हुई है। वह बात करने की स्थिति में नहीं थे और तड़प रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लस्सी के नमूने लिए गए
जीएमसी में पहुंचे तीमारदार अब्दुल रशीद ने बताया कि जिस लस्सी का सेवन करके परिवार के सभी सदस्य अचानक बीमार हुए हैं, उसे जीएमसी के स्टाफ को जांच के लिए दिया गया है। उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका है। जीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि यह जांच का विषय है कि खाने में किस तरह का जहरीला पदार्थ मिला है। राकिया के शव के पोस्टमार्टम में कई चीजें पता चल सकेंगी।

पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है। जांच के बाद ही असली कारण स्पष्ट होगा। आईसीयू में भर्ती तीन में दो की हालत गंभीर है।
-डॉ, नरेंद्र गोतियाल. चिकित्सा अधीक्षक, जीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed