फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Teachers and students involved in the preparations for the Republic Day celebrations will have to atten

जम्मू: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में शामिल शिक्षकों व छात्रों को नियमित आना होगा स्कूल

Tue, 10 Jan 2023 11:46 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 10 Jan 2023 11:46 AM IST
सार

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में शामिल शिक्षक और छात्र नियमित रूप से स्कूल आएंगे। इसको लेकर सोमवार को स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Jammu: Teachers and students involved in the preparations for the Republic Day celebrations will have to atten
school (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ती ठंड के बीच बच्चों की सेहत और अभिभावकों के विरोध के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने समर जोन के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब छुट्टियां 15 जनवरी तक होंगी। हालांकि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में शामिल शिक्षक और छात्र नियमित रूप से स्कूल आएंगे। इसको लेकर सोमवार को स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


सर्दी की छुट्टियों के बाद सोमवार को स्कूल खुले थे, लेकिन अधिकांश स्कूलों से बच्चे नहीं पहुंचे। राजकीय प्राइमरी स्कूल बेलीचराना में कुल 50 बच्चे हैं, जिनमें से सिर्फ 10 ही स्कूल पहुंचे थे। जम्मू में सुबह घना कोहरा छाया रहा और अधिक ठंड के कारण बच्चे स्कूल नहीं आ सके। शहर के अधिकांश स्कूलों में भी बच्चों की संख्या बहुत कम थी। कुछ निजी स्कूलों में परीक्षा थी।
विज्ञापन


ऐसे में दो से तीन घंटे तक ही स्कूल खुले रहे। राजकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सतवारी, रिहाड़ी, केनाल रोड, सरवाल सहित अन्य स्कूलों में सिर्फ 20 फीसदी बच्चे ही सोमवार को पहुंचे। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अगर कोई भी सरकारी या निजी स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed