फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, teacher, summit

शिक्षा सरकार का प्रमुख एजेंडा, धरातल पर किया जा रहा काम : उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
jammu, teacher, summit
जम्मू कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा आयोजित सम्मेलन में मौजूद उपमुख्यमंत्री सुरिंद्र
जेके टीचर्स ज्वांइट एक्शन कमेटी के एक दिवसीय सम्मेलन में लिया हिस्सा
विज्ञापन

शैक्षिक साझेदारी बनाने, व्यक्तिगत शिक्षा प्रदान करने, प्रौद्योगिकी को अपनाने पर दिया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शिक्षा सरकार का शिक्षा प्रमुख एजेंडा है। शिक्षक समुदाय के साथ शैक्षिक मानकों को बढ़ाने पर सरकार काम कर रही है। यह बातें उपमुख्यमंत्री सुरिंद्र कुमार चौधरी ने जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेकेटीजेएसी) की ओर से सर्किट हाउस में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में कहीं।
उन्होंने शिक्षक समुदाय की मांगों और शिकायतों को उठाने के लिए जेकेटीजेएसी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शैक्षिक साझेदारी बनाने, व्यक्तिगत शिक्षा प्रदान करने, प्रौद्योगिकी को अपनाने, वैश्विक जागरूकता बढ़ाने सहित विभिन्न रणनीतियों के माध्यम से शिक्षा के मानक को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने शिक्षकों के लिए कक्षा में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निर्देश पर अमल करने को कहा। उन्होंने वैश्विक मुद्दों, सांस्कृतिक विविधता और महत्वपूर्ण सोच कौशल को शामिल करने के लिए पाठ्यक्रम में संशोधन करने को कहा। चौधरी ने कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सहयोग के माध्यम से शिक्षकों के लिए पेशेवर विकास की भी वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी मांगें
इस मौके पर आरईटी योजना को पुनर्जीवित करना, नियमित आरईटी शिक्षकों के लिए स्थानांतरण नीति, सभी प्रकार के गैर-शिक्षण कार्यों से शिक्षकों को छूट, पुरानी पेंशन योजना को पुनर्जीवित करना, कर्मचारियों के जीपी फंड बिलों और ग्रेच्युटी का निपटान, कर्मचारियों की समय पर डीपीसी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed