फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Tawi River Front artificial lake will be built in middle of river

तवी रिवर फ्रंट का काम पकड़ेगा रफ्तार: नदी के बीच में बनेगी कृत्रिम झील, दोनों ओर होंगे होटल-रेस्टोरेंट

Mon, 20 Sep 2021 11:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 20 Sep 2021 11:51 AM IST
सार

पहले चरण में चार किलोमीटर में काम करवाने के लिए 150 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। 2021 में प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में लिया गया। अब फिर से टेंडर प्रक्रिया पूरी हो रही है। प्रोजेक्ट के लिए 210 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।

विज्ञापन
jammu Tawi River Front artificial lake will be built in middle of river
तवी नदी, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमादाबाद की सावरमती नदी की तर्ज पर जम्मू में बनने वाले तवी रिवर फ्रंट का काम अब रफ्तार पकड़ने लगा है। इस काम के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में आने के कारण अब राशि स्वीकृत हो गई है। नगर निगम इस पर अब टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें नामी कंपनी को काम दिया जाएगा और फ्रंट का निर्माण होगा।

विज्ञापन


पहले यह प्रोजेक्ट जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी के पास था। पहले चरण में चार किलोमीटर में काम करवाने के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। मगर काम करने वाली कंपनियां ने काम करने से इनकार कर दिया था। साल 2018 में डीपीआर फाइनल हुआ था। 2021 में प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में लिया गया। अब फिर से टेंडर प्रक्रिया पूरी हो रही है। प्रोजेक्ट के लिए 210 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- महबूबा के आरोप: तालिबान-ड्रोन और पाकिस्तान भाजपा के सियासी हथियार, योगी हैं नाकाम मुख्यमंत्री    
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ओर बनने हैं होटल, रेस्टोरेंट
नदी के दोनों ओर फ्रंट का निर्माण होना है। नदी के बीच में कृत्रिम झील बनेगी। इसके अलावा फूलों से सजाया जाना है। वहीं, होटल, रेस्टारेंट, वाकवे के अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जानी है। 
यह भी पढ़ें- मनोज सिन्हा की दो टूक: शांति की राह में रोड़ा बने तो सख्ती से निपटेगी सरकार, जानिए क्यों किया यूपी का जिक्र?

तवी रिवर फ्रंट पर काम शुरू करवाया जा रहा है। 210 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा। इसके लिए डिजाइन पहले ही तैयार किया जा चुका है। फ्रंट बनने से शहर की पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। - हितेश, डिप्टी सीईओ, स्मार्ट सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed