फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Tawi railway station will renovate like a temple soon

Jammu Railway Station: मंदिर जैसा दिखेगा जम्मू तवी रेलवे स्टेशन, आस्था का होगा ठहराव

Sun, 09 Apr 2023 01:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 09 Apr 2023 01:56 PM IST
सार

जम्मू स्टेशन पर मां वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए देश-विदेश से भक्त आते हैं इसलिए संरचना मंदिर जैसी प्रस्तावित की गई है। 2025 तक प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
Jammu Tawi railway station will renovate like a temple soon
Jammu Tawi Railway Station - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू शहर का रेलवे स्टेशन मंदिर का आकार लेने जा रहा है। इसके लिए पुनर्विकास का काम चल रहा है। प्रस्तावित मॉडल तैयार है। 266 करोड़ की परियोजना में रेलवे स्टेशन का नरवाल की तरफ से प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। यहां पर गुंबद जैसा डिजाइन देखने के लिए मिलेगा जो मंदिरों के शहर की तस्वीर को बयां करेगा। इसके साथ चार प्लेटफार्म, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सब-वे, सिग्नल और कंट्रोल रूम सहित यात्रियों की सुविधा से जुड़े अन्य काम किए जाएंगे।

विज्ञापन


जम्मू स्टेशन पर मां वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए देश-विदेश से भक्त आते हैं इसलिए संरचना मंदिर जैसी प्रस्तावित की गई है। 2025 तक प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। जम्मू रेलवे स्टेशन से माल गोदाम को बाड़ी ब्राह्मणा में शिफ्ट किया है। अब दूसरे प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू है।
विज्ञापन


जनसुविधा के लिए पीपीपी मोड में हो रहा काम

यात्री सुविधा से जुड़े निर्माण ढांचे को पीपीपी मोड के जरिये तैयार किया जाएगा, जबकि ट्रैक और परिचालन से जुड़ा काम रेलवे खुद करेगा। केंद्रीय रेल मंत्री रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित मॉडल जारी किया है। इसके तहत दोनों मुख्य प्रवेश द्वार की इमारत पर मंदिर का गुंबद होगा। इसके सामने पार्क बनेगी, जिसमें लोग आराम कर सकेंगे। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था और शॉपिंग माल जैसी सुविधाएं होगी। प्रवेश द्वार का काम पीपीपी मोड पर रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सुविधाएं मिलेंगी

जम्मू रेलवे स्टेशन को यात्री हब के रूप में तैयार किया जाएगा। नया प्रवेश द्वार बनने के साथ टिकट काउंटर, यात्री वेटिंग हाल, चार नए प्लेटफार्म, वॉशिंग लाइन, स्टेब्लिंग लाइन बनेगी। इससे स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed