{"_id":"65ad0ded246448070909ac5f","slug":"jammu-surprise-inspection-regarding-republic-day-and-ram-mandir-consecration-ceremony-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: गणतंत्र दिवस और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर औचक निरीक्षण, बिना पहचान पत्र वालों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: गणतंत्र दिवस और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर औचक निरीक्षण, बिना पहचान पत्र वालों पर नजर
Sun, 21 Jan 2024 05:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 21 Jan 2024 05:58 PM IST
सार
प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में पुलिस जुटी है। संवेदनशील इलाकों में औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू में तैनात सुरक्षा कर्मी
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
गणतंत्र दिवस और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में पुलिस जुटी है। संवेदनशील इलाकों में औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। शनिवार को बस स्टैंड, ज्यूल चौक, इंदिरा चौक सहित अन्य इलाकों में पांच संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चला कर यात्रियों की तलाशी ली और पहचान पत्र देखे। इसी बीच दुकानों व होटलों की चेकिंग की गई। दुकानदारों से संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने के लिए कहा। वहीं, रात में ज्यूल चौक में नाका लगाया जहां दो घंटे तक वाहनों को खंगाला।
विज्ञापन
ज्यूल चौक के साथ एमए स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा। ऐसे में पुलिस प्रतिदिन ज्यूल चौक और आसपास के इलाके में विशेष अभियान चला रही है। वहीं होटल में रुकने वाले आम लोग और पर्यटकों का सत्यापन करने के लिए प्रबंधकों से लगातार बैठकें की जा रही हैं।
विज्ञापन
तवी पुल पर आईटीबीपी के जवान तैनात
भगवती नगर चौथे तवी पुल पर भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई है। वहीं पुलिस की फ्लाइंग स्क्वायड की टीम भी औचक निरीक्षण कर रही है।