फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sub junior national bedminton championship

Jammu News: बॉयज में अनिकेश, गर्ल्स में हमासिनी ने मारी बाजी

विज्ञापन
jammu, sub junior national bedminton championship
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। 36वीं योनेक्स सनराइज सब जूनियर (अंडर-13) नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया। एमए स्टेडियम के इंडोर हॉल कांप्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश सहित देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम दिन बॉयज सिंगल में असम के अनिकेश दत्ता और गर्ल्स वर्ग में तेलंगाना की हमासिनी ने बाजी मारी।
बॉयज सिंगल में फाइनल मुकाबला असम के अनिकेश दत्ता और राजस्थान के सात्विक अग्रवाल के बीच हुआ, जिसे अनिकेश दत्ता ने 21-17 और 21-16 से अपने नाम किया। गर्ल्स सिंगल का फाइनल मुकाबला तेलंगाना की हमासिनी चादरम और असम की बेदागनी गोगोई के बीच हुआ। इसमें हिमाशनी ने 21-17 और 21-18 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बॉयज डबल के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड के आदित्य सिंह नेगी व तन्मय वर्मा की जोड़ी ने तेलंगाना के विदिथ रेड्डी व श्रीचेतन शौर्य की जोड़ी को 21-17 और 21-13 से मात दी। गर्ल्स डबल के फाइनल में पश्चिम बंगाल के आर्यम चक्रवर्ती और लक्ष्मी साईं आराध्या की जोड़ी ने तमिलनाडु के जयसप्त श्रीएम व जशिका निदिगिन्ति की जोड़ी को 21-14 और 21-08 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएजेके) ने जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से इस चैंपियनशिप की मेजबानी की थी। विधायक चंद्र प्रकाश शर्मा समापन समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed