फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Strike 35 thousand health workers on strike and protest for demand of promotion under Jammu Kashmir Medical Employees Federation

Jammu Strike: आज 35 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल, पदोन्नति न मिलने को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

Mon, 06 Jun 2022 01:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 06 Jun 2022 01:34 PM IST
सार

जम्मू संभाग में स्वास्थ्य कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर हैं और उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Jammu Strike 35 thousand health workers on strike and protest for demand of promotion under Jammu Kashmir Medical Employees Federation
Jammu Medical Employees Strike - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के झंडे तले जम्मू संभाग में करीब 35 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी सोमवार को काम छोड़ हड़ताल पर हैं। चार साल से पदोन्नति न मिलने की मुख्य मांग पर हो रही हड़ताल से जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन


फेडरेशन के अध्यक्ष सुशील सूदन का कहना है कि प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा से मजबूर होकर हड़ताल पर जाना पड़ा है। पूरे जम्मू संभाग में कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर हैं और अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया । हालांकि आपात चिकित्सा सेवा को हड़ताल के दायरे से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन

Jammu Strike 35 thousand health workers on strike and protest for demand of promotion under Jammu Kashmir Medical Employees Federation
Jammu Medical Employees Strike - फोटो : निखिल मेहता

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की चार साल से लटके पदोन्नति के मामलों को क्लीयर करने के लिए लंबित विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक को तत्काल करवाया जाना चाहिए। इस प्रमुख मांग को लेकर 25 मई को भी हड़ताल की गई थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने मांगों को हल करने के लिए कोई रुचि नहीं दिखाई।

पांच महीनों से लंबित फीमेल मल्टी पर्पस हेल्थ वर्कर्स का वेतन भी तत्काल जारी करने की मांग की गई हैं। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना को राजस्थान की तर्ज पर बहाल करने की भी मांग की गई है। इसके अलावा अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद फार्मासिस्टों को पंजीकरण में समस्या आ रही है। इस मसले का समाधान करने की मांग भी उठाई गई है। हड़ताल के दौरान जीएमसी व एसोसिएटेड अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा असर नहीं रहा, लेकिन जिला स्तर व उप जिला स्तर के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed