फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, srinagar, sports

Jammu News: आई लीगः रियल कश्मीर ने नेरोका को 3-0 से रौंदा

Mon, 01 Apr 2024 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 01 Apr 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
jammu, srinagar, sports
-22 मैचों में 40 अंक लेकर स्नो लैपर्ड्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। रियल कश्मीर फुटबाल क्लब ने घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन करते हुए मणिपुर के नेरोका फुटबाल क्लब को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से रौंद डाला। इस जीत के साथ मेजबान टीम 22 मैचों में 40 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। रियल कश्मीर का अगला मुकाबला 6 अप्रैल को अंकतालिका में सबसे निचले स्थान की टीम टीआरएयू के साथ होगा।
स्थानीय टीआरसी मैदान पर शनिवार को मणिपुर के नेरोका क्लब की टीम चुनौती देने में विफल रही। रियल कश्मीर (स्नो लैपर्ड्स) ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। रियल कश्मीर के ग्नोहेरे क्रिजो (35), हैदर यूसुफ (45) और शहर शाहीन (67 वें मिनट) की तिकड़ी के गोल ने लीग में नेरोका एफसी का भाग्य तय कर दिया। 35वें मिनट में कार्लोस लोंबा ने क्रिजो की ओर गेंद बढ़ाई आइवरी कोस्ट के स्ट्राइकर ने अपने सिर से गेंद को नियंत्रित किया और नेरोका के दो खिलाड़ियों बाओरिंगदाओ बोडो और रोनाल्डो नोंगथोम्बम को पीछे छोड़ते हुए गोल कर दिया। इसके बाद कश्मीर के डिफेंडर शाहर शाहीन ने यूसुफ को एक लंबा पास दिया। यूसुफ ने गेंद पर कब्जा करने के बाद 45वें मिनट में बाएं पैर से गोल करके टीम को हाफ टाइम से पहले मजबूत बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में खेल में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। रियल कश्मीर के शाहीन ने सुदूर पोस्ट पर हेडर से गोल कर दिया।
विज्ञापन



हार के साथ नेरोका बी डिवीजन में
इस हार से नेरोका की टीम 21 मैचों में कुल 13 अंकों के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गई। चार जीत, एक ड्रॉ और 16 हार का उनका रिकॉर्ड बताता है कि टीम के पास केवल तीन मैच बचे हैं। नेरोका के लिए स्थितियां कठिन हैं। वह अपने शेष सभी मुकाबले जीत ले तो भी कुल 22 अंक ही अर्जित करेंगे और चर्चिल ब्रदर्स से आगे नहीं निकल पाएंगे। उनकी टीम बी डिवीजन में पहुंच जाएगी। इसके अलावा दूसरी टीम मणिपुर की ही टीआरएयू फुटबाल क्लब है। इस हार के कारण नेरोका को अगले बी डिवीजन में खेलना पड़ेगा। वह अंकतालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed