{"_id":"68017124589690e184005ee3","slug":"jammu-srinagar-sports-jammu-news-c-10-agr1006-591524-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के युवाओं को सिर्फ मौका चाहिए, वे अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं : इरफान पठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के युवाओं को सिर्फ मौका चाहिए, वे अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं : इरफान पठान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठान ने कश्मीर में बेहतर क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत पर जोर दिया
अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर इरफान पठान ने गुरुवार को श्रीनगर में कहा कि कश्मीर के युवा क्रिकेटर्स को सिर्फ अवसर की जरूरत है। पठान ने जोर देकर कहा, यहां के लड़कों में क्रिकेट के प्रति अगाध प्यार और मेहनत करने की ललक है। उन्हें सिर्फ उचित मंच और बेहतर बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है।
पठान ने बताया कि वह कश्मीर के कई युवा खिलाड़ियों के साथ नियमित संपर्क में रहते हैं। मैं बारामुला, कुपवाड़ा समेत कई जिलों में गया हूं। यहां कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिनमें एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी शामिल हैं। ईवीसीएल जैसी लीग्स इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद करेंगी।
पठान ने कश्मीर में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी पर चिंता जताई। कई जिलों में आज भी मैटिंग विकेट पर मैच खेले जाते हैं। अगर हमें इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है, तो टर्फ विकेट्स और बेहतर ट्रेनिंग फैसिलिटीज जरूरी हैं, उन्होंने समझाया। उन्होंने कश्मीर की महिला क्रिकेटर्स की प्रगति की भी सराहना की।
विज्ञापन
पठान ने याद दिलाया कि कश्मीर में उनके पिछले प्रयासों ने अच्छे नतीजे दिए हैं। हमने यहां बीज बोए थे, जो अब फल दे रहे हैं। कई युवा आईपील ऑक्शन में गए और ट्रायल्स के लिए चुने गए। हालांकि, रणजी टीम में सीमित स्थान होने के कारण सभी को मौका नहीं मिल पाता। प्राइवेट लीग्स ऐसे खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हो सकती हैं।
जब उनसे आईपीएल कमेंट्री बॉक्स में वापसी के बारे में पूछा गया, तो पठान ने हंसते हुए जवाब दिया, जब अल्लाह की मर्जी होगी!
पठान ने जोर देकर कहा कि कश्मीर में क्रिकेट के प्रति उत्साह देखने लायक है और उचित मार्गदर्शन व संसाधन मिलने पर यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।