{"_id":"67dc8831e4316f3d370b4ab5","slug":"jammu-srinagar-police-tarrists-srinagar-news-c-10-lko1027-571157-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जालूरा में 19 जनवरी को हुई मुठभेड़ में शमिल था सैफुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जालूरा में 19 जनवरी को हुई मुठभेड़ में शमिल था सैफुल्ला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंदवाड़ा पुलिस ने की पुष्टि, मुठभेड़ में एक सुरक्षाबल का जवान शहीद हुआ था
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में 19 जनवरी को जालूरा में हुई मुठभेड़ में सैफुल्ला के शामिल होने की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी हंदवाड़ा पुलिस ने वीरवार को दी है।
इस मुठभेड़ में एक सैन्य जवान शहीद हुआ था। हंदवाड़ा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने 17 मार्च को खुफिया जानकारी के आधार पर एक आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी सैफुल्लाह को मार गिराया था, जो ए-कैटेगरी का विदेशी (पाकिस्तानी मूल का) आतंकवादी था।
उन्होंने बताया कि सैफुल्ला को मार गिराने के साथ उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के ज़ालूरा में हुई मुठभेड़ के मामले को सुलझा लिया गया है। हंदवाड़ा ऑपरेशन के बाद की जांच में 19 जनवरी को जालरा मुठभेड़ में उसके (सैफुल्ला) शामिल होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
सैफुल्ला हंदवाड़ा-सोपोर क्षेत्र में सक्रिय था और लश्कर के नेटवर्क को पुनर्जीवित करने के लिए काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि उसका मारा जाना उत्तरी कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता है।