{"_id":"59b6baf84f1c1bf07f8b60c4","slug":"jammu-srinagar-national-highway-closed-due-to-landslide-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में पस्सी गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में पस्सी गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
ब्यूरो/अमर उजाला/ उधमपुर/जम्मू
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर में पस्सी गिरने से पुल भी क्षतिग्रस्त
- फोटो : ANI
उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर मोड़ इलाके में सोमवार की शाम चार बजे एक बड़ी पस्सी के गिरने और पुल के क्षतिग्रस्त होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इससे राजमार्ग के दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के समय पस्सी के नीचे कोई वाहन न आने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
कई यात्री जान जोखिम में डाल कर पस्सी के मलबे के ऊपर से गुजर कर दूसरी तरफ पहुंचे। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।हाईवे बंद होने से जम्मू की तरफ से घाटी जाने वाले वाहनों को जखैनी चौक उधमपुर में रोक दिया गया था।
विज्ञापन
पस्सी को हटाने के लिए मिशनरी लगाई गई थी। हाईवे ट्रैफिक डीएसपी दिनेश गुप्ता का कहना है कि पस्सी गिरने के साथ पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पस्सी को हटाने का काम किया जा रहा है। लेकिन अंधेरा होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन