फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Srinagar Highway will remain closed for three days

Jammu Srinagar Highway: तीन दिन बंद रहेगा राजमार्ग, 24 फरवरी व तीन और 10 मार्च को ठप रहेगी वाहनों की आवाजाही

Wed, 22 Feb 2023 09:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 09:33 PM IST
सार

प्रशासन ने बताया कि तीन दिन सुबह से रात तक केवल राजमार्ग की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान उधमपुर से किसी वाहन को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway will remain closed for three days
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रोके गए वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए यूटी प्रशासन के दिशा-निर्देश मिलने पर रामबन जिला प्रशासन ने तीन दिन तक राजमार्ग को बंद रखने का निर्णय लिया है। 24 फरवरी, 3 और 10 मार्च को राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर इसकी मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन


करीब दो महीने से रामबन के विभिन्न स्थानों पर बार-बार पस्सियां गिरने के कारण राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो रही है और इसके कारण लोगों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पर्यटक भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


इसी को लेकर यूटी प्रशासन ने निर्देश दिए थे कि राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए विशेष तौर पर प्रयास किए जाएं। अगर इसके लिए कुछ दिन हाईवे को बंद करना पड़ता है तो बंद रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर अब निर्णय लिया गया है कि 24 फरवरी, 3 और 10 मार्च को राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इन तीन दिनों में सुबह से रात तक केवल राजमार्ग की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान उधमपुर से किसी वाहन को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

इस आदेश को अमल में लाने को लेकर बुधवार को रामबन प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने राजमार्ग के कार्य का निरीक्षण भी किया और इस आदेश को अमल में लाने को लेकर चर्चा की।

मरम्मत के कार्य के चलते तीन महीने पहले भी सप्ताह में एक दिन बंद रखा था राजमार्ग

2021 में इसी तरह से मरम्मत के कार्य के चलते राजमार्ग को करीब तीन महीने तक सप्ताह में एक दिन बंद रखा गया था। सप्ताह में केवल फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी केवल मरम्मत का कार्य करती थी और इससे यातायात व्यवस्था में भी सुधार हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed