फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Srinagar highway will be closed for five days due to collapse of bridge near Ramban

रामबन के पास पुल धंसने से पांच दिन तक बंद रहेगा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

Tue, 12 Jan 2021 10:35 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 Jan 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
Jammu Srinagar highway will be closed for five days due to collapse of bridge near Ramban
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

कश्मीर घाटी को जम्मू और देश के अन्य हिस्सों के साथ जोड़ने वाला एक मात्र सड़क सम्पर्क ठप हो गया है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार अगले पांच दिनों तक श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी को भी चलने की इजाजत नहीं होगी। रामबन जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि इस कार्य को पूरा करने के लिए रात दिन काम जारी रखा जाएगा और जल्द कोशिश की जाएगी कि हाईवे को बहाल किया जाए। 

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। घाटी शीतलहर की चपेट में है। जम्मू में कोहरे की चादर बिछने और सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है। इस बीच रामबन के केला मोड़ में पुल के एक हिस्से के धंस जाने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया है। इससे पहले विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन, पत्थर गिरने और मलबा आ जाने के कारण हाईवे पांच दिन बंद रहा था।
 

जिला कुपवाड़ा और बांदीपोरा में निम्न स्तर (येलो अलर्ट) के हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। लेकिन कश्मीर में 18-19 जनवरी को फिर बर्फबारी के आसार हैं। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहने से सर्दी से कोई राहत नहीं मिल पाई। आंतरिक इलाकों में बर्फ नहीं हटने के कारण लोगों की मुसीबतें बरकरार हैं। कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। जम्मू में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक एडवाइजरी

रामबन के केला मोड़ पर पुल के क्षतिग्रस्त होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। पुल की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। यातायात विभाग के अनुसार जम्मू-डोडा-किश्तवाड़, जम्मू-रामबन, मगेरकोट-बनिहाल और बनिहाल-काजीकुंड सड़क मार्ग पर यातायात बहाल है। बर्फबारी के कारण जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है। यात्रियों से एनएचडब्ल्यू-44 पर सफर करने से पहले यातायात विभाग की एडवाइजरी पर तवज्जो देने पर जोर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed