तीसरे दिन जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात बहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर 300 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार को दो दिन बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। जवाहर टनल के पास बर्फबारी से फिसलन के कारण वाहनों को शुक्रवार रात को जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।
आगामी 17 फरवरी से मौसम फिर करवट बदल सकता है। इसमें कुछ इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इस बीच माइनस न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग सबसे सर्द रहा।
राष्ट्रीय राजमार्ग को सामान्य बनाने के लिए बानिहाल सेक्टर में बर्फ के साथ शेर बीबी सेक्टर में सड़क से भूस्खलन का मलबा हटाया गया।
माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गुलमर्ग सबसे सर्द
शुक्रवार की शाम हाईवे क्लीयर होने पर सिर्फ रास्ते में फंसे हुए वाहनों को ही छोड़ा गया था। शनिवार को जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा।
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री कम 8.0 और न्यूनतम 0.5, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में अधिकतम पारा 6.3 और न्यूनतम माइनस 3.6, गुलमर्ग में अधिकतम पारा माइनस 2.0, लेह में 2.4 और न्यूनतम माइनस 3.9 तथा कारगिल में अधिकतम 3.0 और न्यूनतम माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू में दिन का पारा 21.0 और न्यूनतम दो डिग्री गिरकर 8.2, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 19.1 और न्यूनतम 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।