फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Srinagar highway reopens for vehicular traffic

श्रीनगर नेशनल हाईवे खुला, हजारों वाहन निकाले गए

Wed, 04 Feb 2015 09:54 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Srinagar highway reopens for vehicular traffic

बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने के साथ ही श्रीनगर में रुके ट्रक और यात्री वाहन जम्मू के लिए छोड़े गए। जवाहर सुरंग पर पड़ी भारी बर्फ साफ कर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुबह साढ़े आठ बजे के करीब शुरू करवाई गई।

विज्ञापन


पांच बजे शाम तक वाहन हाईवे पर जम्मू की ओर आते रहे। एसएसपी ट्रैफिक (हाईवे) संजय कोतवाल के मुताबिक दो हजार ट्रक और 1500 यात्री वाहन श्रीनगर से छोड़े गए। वीरवार को सिर्फ जम्मू से श्रीनगर के लिए ट्रैफिक होगी।
विज्ञापन


बुधवार को श्रीनगर में 0.2 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। जम्मू में दिनभर सुबह से ही मौसम साफ रहा, जिससे यहां का अधिकतम तापमान में सामान्य (21 डिग्री) से एक डिग्री तक इजाफा हो गया। जम्मू संभाग के किसी क्षेत्र में ताजा बर्फबारी नहीं हुई और मौसम साफ बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य का सबसे अधिक ठंडा कारगिल क्षेत्र

Jammu-Srinagar highway reopens for vehicular traffic

राजोरी जिले में भी मौसम साफ रहा, लेकिन महीने से बंद पड़े मुगल रोड पर दस फुट से अधिक बर्फ है। बुद्धल, थन्नामंडी, कंडी, दरहाल इलाके में शीतलहर का प्रकोप है। भद्रवाह में ताजा बर्फ नहीं पड़ी, जबकि भद्रवाह से संपर्क सड़क बंद रही।

पत्नीटाप और नत्थाटाप में हुई बर्फबारी से मौसम साफ होते ही पर्वतीय शिखर चमकने लगे हैं, जबकि कठुआ जिले के बनी-भद्रवाह तथा बनी डग्गर संपर्क मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा, जिससे यात्री वाहन नहीं चले।

उधर, राज्य का सबसे अधिक ठंडा कारगिल क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान माइनस 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जबकि  लेह का अधिकतम तापमान1.0 डिग्री सेल्सियस एवं  न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed