फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Srinagar highway not open on sixth day

छठे दिन भी नहीं खुल पाया जम्मू-श्रीनगर हाईवे, घाटी के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से पारा गिरा

Sat, 26 Jan 2019 02:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Jan 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Srinagar highway not open on sixth day
जम्मू-श्रीनगर हाइवे - फोटो : twitter

रामबन के कई हिस्सों में भूस्खलन और पहाड़ों से गिरते पत्थरों के कारण शुक्रवार छठे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में सफलता नहीं मिल पाई। दोनों ओर से यातायात बंद है। इसकी वजह से घाटी में खाने पीने समेत अन्य सामग्री की कमी होने लगी है। रास्ते में फंसे हजारों वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 

विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को भी बर्फबारी हुई। उधमपुर के पर्यटक स्थल पटनीटाप, नत्थाटाप, कुद सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरी है। कटड़ा में धुंध और बारिश के कारण चापर सेवा दिनभर प्रभावित रही। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शनिवार को मौसम में सुधार आएगा। 
विज्ञापन


हाईवे बंद होने से उधमपुर में करीब 1500 बड़े वाहनों को रोका गया है। ये घाटी की ओर जाने हैं। ताजा बर्फबारी के कारण कुद के आगे हाईवे पर फिसलन है। रामबन के मारोग इलाके में भूस्खलन से मलबा राजमार्ग पर आ गया। अनोखी फाल और बैटरी चश्मा में लगातार पहाड़ों से बड़े पत्थर गिर रहे हैं। यहां बारिश भी हो रही है। कश्मीर से से लाए जा रहे एक शव को रामबन में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से जम्मू की ओर लोगों ने पैदल क्रास कराया। बताया जाता है कि घाटी में उक्त व्यक्ति की मौत हो गई थी। एक अन्य शव को भी कश्मीर से भूस्खलन प्रभावित इलाके से पैदल रास्ते इस ओर लाने की सूचना है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है। मौसम के लगातार खराब रहने से राज्य के अधिकतर हिस्सों में दिन और रात के पारे में गिरावट आई है। जम्मू में दोपहर बाद मौसम साफ रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से 2.6 डिग्री लुढ़क कर 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

स्थान       न्यूनतम तापमान
कारगिल    माइनस 19.8
लेह         माइनस 12.9
गुलमर्ग      माइनस 10.0
पहलगाम    माइनस 6.1
श्रीनगर      माइनस 1.3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed