{"_id":"61e0481b5284a9091e73393e","slug":"jammu-srinagar-highway-could-not-open-chills-increased-as-weather-cleared-rain-and-snowfall-expected-on-17-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत: नहीं खुल पाया जम्मू-श्रीनगर हाईवे, मौसम साफ होने के साथ बढ़ी ठिठुरन, 17 को बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत: नहीं खुल पाया जम्मू-श्रीनगर हाईवे, मौसम साफ होने के साथ बढ़ी ठिठुरन, 17 को बारिश-बर्फबारी के आसार
Thu, 13 Jan 2022 09:11 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 13 Jan 2022 09:11 PM IST
सार
राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 6.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 9.4 और गुलमर्ग में माइनस 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
fog
- फोटो : ANI
विस्तार
मौसम साफ रहने के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार जारी है। रामबन के मेहाड़ हिस्से में भूस्खलन के साथ आए मलबे को साफ करके वीरवार सुबह रास्ते में फंसे वाहनों को घाटी की ओर भेजा गया, लेकिन बाद में दोबारा पस्सियां गिरने से राजमार्ग पर एहतियाती तौर पर यातायात को बंद कर दिया गया। पिछले कई दिन से राजमार्ग लगातार प्रभावित हो रहा है। इस बीच साफ मौसम के साथ ठिठुरन बढ़ी है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद कश्मीर शीत लहर की चपेट में है। सभी जिलों में रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 17 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में वीरवार को हल्के बादल छाए रहे। धूप में भी ठंडक का अधिक अहसास हुआ। जम्मू में ठंड ने जोर पकड़ा है। खासतौर पर प्रात: और रात्रि के समय बर्फीली हवाएं परेशान कर रही हैं। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री गिरकर 15.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.0, बटोत में माइनस 0.2, कटड़ा में 5.5 और भद्रवाह में माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 6.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 9.4 और गुलमर्ग में माइनस 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 15.5 और दिन का 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का तापमान माइनस 5.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन