{"_id":"660b16f06318763e5a036d04","slug":"jammu-srinagar-highway-closed-jammu-news-c-202-1-udh1005-109070-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किश्तवाड़ी पत्थर में भूस्लखन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे दो घंटे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किश्तवाड़ी पत्थर में भूस्लखन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे दो घंटे बंद
Tue, 02 Apr 2024 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
किश्तवाड़ी पत्थर रामसू इलाके में सुबह 10 बजे हुआ भूस्खलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू और बनिहाल के बीच पड़ने वाले किश्तवाड़ी पत्थर इलाके में पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण हाईवे दो घंटे तक बंद रहा। एनएचएआई के कर्मियों ने जमा हुए भूस्खलन और पत्थरों को हटाने के बाद हाईवे को लगभग 12 बजे यातायात के लिए दोबारा खोल दिया।
यातायात अधिकारियों ने कहा कि किश्तवाड़ी पत्थर रामसू इलाके में 10 बजे भूस्खलन और पत्थरों के गिरने के कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग दो घंटे तक बंद रहा। किश्तवाड़ी पत्थर में भूस्खलन और रुक-रुककर पत्थर गिरने के कारण वाहन यातायात बाधित हुआ। उन्होंने कहा कि भूस्खलन को राजमार्ग से हटाने के बाद दोपहर 12 बजे निजी कारों हल्के मध्यम और भारी वाहनों ने विनियमित तरीके से अपने-अपने गंतव्यों के लिए रामबन-बनिहाल सेक्टर को पार किया। उन्होंने कहा कि डलवास, मेहाड, कैफेटेरिया में सड़क की फिसलन की स्थिति और नाशरी और बनिहाल के बीच कई अन्य स्थानों पर सड़क की सतह की खराब स्थिति के कारण यातायात धीमा गति से चल रहा है। रामबन के यातायात अधिकारियों ने कहा कि अच्छे मौसम और अच्छी सड़क की स्थिति के तहत हल्के-मध्यम यात्री वाहनों को राजमार्ग के दोनों ओर चलने की अनुमति दी जाएगी।