{"_id":"2c7915c35e337e173f21a6f1f11fc091","slug":"jammu-srinagar-highway-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, सैकड़ों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, सैकड़ों वाहन फंसे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 22 May 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को दुरुस्त बनाने की कसरत शुरू कर दी गई है। मरम्मत कार्य के चलते जम्मू और श्रीनगर दोनों तरफ से 300 किलोमीटर हाईवे पर यातायात बंद रखा गया। इसके चलते दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए।
विज्ञापन
जम्मू बस स्टैंड में फंसे यात्रियों की भीड़ रही। आईजीपी ट्रैफिक जेपी सिंह के अनुसार रामबन जिले में मगरकोट और पीड़ा स्थान पर खराब मौसम से हाईवे को नुकसान पहुंचा था। इन स्थानों पर हाईवे को दुरुस्त बनाने के लिए काम किया जा रहा है। बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) और अन्य एजेंसियों के उपकरणों और श्रमिक हाईवे की मरम्मत में जुटे रहे।
विज्ञापन
यात्रा से पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग में पूरी तरह से सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक कंट्रोल रूम जम्मू के अनुसार शुक्रवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए सुबह 5 से 9 बजे तक हलके वाहनों और 9 से दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों को जाने की अनुमति होगी। इसी तरह श्रीनगर से वाया मुगल रोड से जम्मू के लिए कानवाई आएगी।
विज्ञापन