फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Srinagar Highway closed for vehicular movement

weather update: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के लिए बंद, भूस्खलन के कारण सड़क जाम, एक चालक गंभीर रूप से जख्मी 

Sat, 26 Feb 2022 09:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 09:55 AM IST
सार

जम्मू श्रीनगर हाईवे पर लगातार मौसम की मार पड़ रही है। शनिवार को हाईवे पर लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। इसके कारण वाहनों की आवाजाही ठप करनी पड़ी। 

विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway closed for vehicular movement
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर गिरे पत्थर - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर में मौसम लगातार बदलता जा रहा है। बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम में अचानक बदलाव आ रहा है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार बारिश के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है। रामबन जिले में पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच एक ट्रक चालक इसकी चपेट में आने से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन

शुक्रवार को ट्रकों की आवाजाही एकतरफा ही रही 

इससे पहले राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को ट्रकों की आवाजाही एकतरफा ही रखी थी। उन्हें श्रीनगर से जम्मू की तरफ छोड़ा गया। जबकि, उधमपुर से आवश्यक सामग्री ले जाने वाले मालवाहकों को ही श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति मिली। इसके अलावा सैकड़ों ट्रकों को लगातार तीसरे दिन उधमपुर में रोक कर रखा गया। इसके कारण ट्रकों के चालकों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

खराब मौसम के दौरान रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने से बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद रहा था।

फंसे यात्री वाहनों को जम्मू और श्रीनगर की तरफ जाने की अनुमति दी

मौसम में थोड़ा सुधार होने के बाद वीरवार को राजमार्ग खोला गया, और पुलिस ने सबसे पहले बीच में फंसे यात्री वाहनों को जम्मू और श्रीनगर की तरफ जाने की अनुमति दी। शुक्रवार को छोटे यात्री वाहन दोनों तरफ चलाए गए, लेकिन ट्रकों को केवल श्रीनगर से जम्मू की तरफ जाने की अनुमति दी गई। हालांकि, दोपहर के समय उधमपुर में रोके कुछ ट्रकों को घाटी जाने की अनुमति दी गई। ये ट्रक गैस व अन्य जरूरत का सामान लेकर कश्मीर की तरफ रवाना किए गए। जबकि, बाकी के सैकड़ों ट्रकों को लगातार तीसरे दिन जखैनी, भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी व अन्य इलाकों में रोक कर रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर चालक घाटी जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे

दिन भर चालक घाटी जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे। रोके गए चालकों का कहना था कि तीन दिन से उनको रोक कर रखा गया है। इससे उनकी परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। ठंड में उनकी परेशानी दोगुनी हो जाती है। इसके साथ उनको खाने पीने और शौचालय के लिए भी बहुत परेशानियों से जूझना पड़ता है। इसलिए, उनकी मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed