{"_id":"63164746daf4087af5333c7a","slug":"jammu-srinagar-highway-closed-for-nine-hours-due-to-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: भूस्खलन से नौ घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, चार दिन तक मौसम साफ रहने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: भूस्खलन से नौ घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, चार दिन तक मौसम साफ रहने की उम्मीद
Tue, 06 Sep 2022 12:30 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:30 AM IST
सार
मौसम के बदले मिजाज से कश्मीर में भी पारा गिरा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 सितंबर तक मौसम लगभग साफ रहेगा। जम्मू में सोमवार तड़के बारिश हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे से मलबा हटाती जेसीबी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के बीच सोमवार को रामबन के मेहाड़ और कैफटेरिया मोड़ पर भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तड़के चार बजे से बंद होने रहने के चलते नौ घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा। जिला पुंछ के कई हिस्सों में तेज बारिश के कारण मेंढर में फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
जम्मू में तड़के बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम के बदले मिजाज से कश्मीर में भी पारा गिरा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 सितंबर तक मौसम लगभग साफ रहेगा। जम्मू में सोमवार तड़के बारिश हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
पिछले दो दिन से हुई बारिश से तपिश से राहत मिली है। यहां पिछले चौबीस घंटे में 30.3 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 31.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में 11.4 मिलीमीटर बारिश के साथ 26.4, बटोत में 49.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 23.1, कटड़ा में 26.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 27.4 और भद्रवाह में 4.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर में पारे में गिरावट के साथ राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 23.9, पहलगाम में सामान्य से 6.2 डिग्री गिरकर 18.3 और गुलमर्ग में सामान्य से 5.5 डिग्री गिरकर 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।