फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu srinagar highway closed due to snowfall

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी बनी हाफत, श्रीनगर हाईवे पर ढाई हजार वाहन फंसे

Thu, 19 Jan 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 19 Jan 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
jammu srinagar highway closed due to snowfall
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : FILE PHOTO
जम्मू-श्रीनगर हाईवे के एकतरफा खुलने के बावजूद दिक्कतें कम नहीं हो पाईं हैं। रामसू, बनिहाल और शैतानी नाले के बीच हाईवे पर जगह-जगह बर्फ पिघलने से फिसलन हो गई है।
विज्ञापन


इसके चलते वाहनों की धीमी गति से ही आवाजाही हो पा रही है। वीरवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए दो हजार यात्री वाहनों और इतने ही ट्रकों को छोड़ा गया। लेकिन बनिहाल के पास करीब ढाई हजार वाहन अभी भी फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

 
एसएसपी हाईवे ट्रैफिक संजय कोतवाल के अनुसार बर्फ पिघलने से हाईवे पर फिसलन से समस्या बढ़ी है। शुक्रवार को रास्ते में फंसे वाहनों को पहले निकाला जाएगा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 22 से 25 जनवरी तक घाटी के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। इसका असर जम्मू और लद्दाख पर भी रहेगा। अगले 24 घंटों में कश्मीर के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बीच, श्रीनगर सहित अन्य इलाकों में वीरवार को मौसम साफ रहा। जम्मू में भी तेज धूप खिली। लेकिन, इसके साथ ठंड भी बरकरार रही। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हुईं।


एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल सामान्य रूप से 34 उड़ानें संचालित हुई। लेकिन, मौसम साफ होने पर घाटी के बारामुला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, शोपियां, पुलवामा और गांदरबल जिलों के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। मौसम साफ होने से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा भी वीरवार को बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed