फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu srinagar highway close on second day Hundreds of vehicles remained stranded

दूसरे दिन बंद है जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग, सैकड़ों गाड़ियां रास्ते में फंसी

Fri, 13 Mar 2020 02:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 13 Mar 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
jammu srinagar highway close on second day Hundreds of vehicles remained stranded
जम्मू-कश्मीर में हो रही ताजा बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में मौसम के बदले मिजाज की मार शुक्रवार को भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ी। उधमपुर जिले के खैरी के अलावा रामबन व बनिहाल के बीच के कई हिस्सों में पत्थर गिरने से राजमार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है। जिससे दूसरे दिन भी सैकड़ों गाड़ियां राजमार्ग पर खड़ी हैं।
विज्ञापन


इस बीच पहले से जारी बारिश और बर्फबारी के बीच कुछ जगह ओले भी गिरे हैं। श्री माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। बारिश और धुंध के कारण सुबह कुछ उड़ानों के बाद कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित रही। शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


राजमार्ग के खैरी क्षेत्र में गिरे पत्थरों को गुरुवार देर शाम हटाकर भद्रवाह, किश्तवाड़, पटनीटॉप और डोडा जाने वाले वाहनों को छोड़ा गया लेकिन घाटी के लिए यातायात बंद रहा। कश्मीर की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन जगह-जगह रोके गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
इस बीच जम्मू और राजोरी में दिनभर रुक-रुक कर बारिश के साथ ओले भी गिरे। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री गिरकर 21.0 डिग्री दर्ज किया गया। संभाग में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बनिहाल सबसे ठंडा रहा।


श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई। जवाहर टनल और नत्थाटाप के पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा पीरपंजाल की पहाड़ियों, गुलमर्ग और टंगमार्ग में बर्फबारी हुई।

स्थान    न्यूनतम तापमान (गुरुवार)
जम्मू     21.0
कटड़ा     10.02
बटोत     3.6
भद्रवाह     2.1
बनिहाल     1.2
श्रीनगर     11.8 
पहलगाम     2.4 
कारगिल     - 4.4
लेह          -1.0
गुलमर्ग    -2.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed