फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, women u-23 cricket tournmanet

Jammu News: जम्मू-कश्मीर ने झारखंड को हराया

विज्ञापन
jammu, sports, women u-23 cricket tournmanet
महिला अंडर-23 वनडे प्रतियोगिता में सलामी बल्लेबाज बवनदीप खेली 52 रन की पारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सलामी बल्लेबाज बवनदीप कौर (52) और शीना सराफ (25) के बीच पहले विकेट के लिए 87 की साझेदारी के दम पर जम्मू-कश्मीर की टीम ने महिला अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट में झारखंड को चार विकेट से हराकर जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया है।
स्पोर्ट्स हब इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.4 ओवर में 10 विकेट पर 152 रन बनाए। झारखंड की बल्लेबाज शिखा ने 51 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

वहीं, गेंदबाजी में जम्मू-कश्मीर कि गेंदबाज मारिया कप्तान रुद्राक्षी चिब ने दो-दो विकेट लिए। 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी की। पहले विकेट लिए 87 रन जोड़े लेकिन अगले दो रन के अंदर जम्मू-कश्मीर के तीन विकेट गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रुद्राक्षी चिब ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को 47.5 ओवर में चार विकेट रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। झारखंड कि गेंदबाज आनंदिता किशोर ने टीम के लिए तीन विकेट लिए। जम्मू-कश्मीर का अगला मुकाबला मिजोरम के साथ नौ मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed