{"_id":"678d66dd00b5cfd6f301b92f","slug":"jammu-sports-vollyball-championship-jammu-news-c-10-lko1027-527553-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तोप शेरखानिया क्लब का दबदबा, एमए स्टेडियम को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तोप शेरखानिया क्लब का दबदबा, एमए स्टेडियम को दी मात
विज्ञापन
विजेता टीम मुख्य अतिथि के साथ। स्रोत : सेना
- टाइगर गनर्स की ओर से आयोजित किया गया वॉलीबॉल टूर्नामेंट
- जम्मू क्षेत्र की दमदार 10 टीमों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आर्मी के टाइगर गनर्स की ओर से गणतंत्र महोत्सव और नेशन बिल्डिंग भावना के अंतर्गत एक फ्रेंडली वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें अखनूर की बॉर्डर लाइन क्लब, मंडल से जीसी अटैकर्स, रायपुर सतवारी से शूरवीर, मंडल से जम्मू वॉरियर्स , रामबाग से आरबी वॉरियर्स समेत जम्मू क्षेत्र की 10 दमदार टीमों ने हिस्सा लिया। 12 जनवरी से शुरू हुए लीग मैचों का फाइनल 19 जनवरी को रायपुर सतवारी में खेला गया।
फाइनल मैच शाहिद गुलजार की कप्तानी में एमए स्टेडियम और विशभ जामवाल की कप्तानी में तोप शेरखानिया क्लब के बीच हुआ, जिसमें तोप शेरखानिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट 3-1 से जीता। एमए स्टेडियम ने कड़ी टक्कर देते हुए पहले पहला मैच 25-21 से अपने नाम किया। इसके बाद तोप शेरखानिया ने अपने कौशल और पूरी ऊर्जा का इस्तेमाल करते हुए ताबड़तोड़ तीन मैच लगातार 25-22, 27-25, 27-25 अंकों से अपने नाम कर टूर्नामेंट जीत लिया। एमए स्टेडियम के खिलाड़ी कुनाल और शेरखानिया से हिमांशु ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया।
यह फ्रेंडली वॉलीबॉल टूर्नामेंट टाइगर डिवीजन की ओर से युवाओं को उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करने और लोकल कम्युनिटी के साथ भाईचारे की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस टूर्नामेंट जम्मू क्षेत्र की टीमों ने बढ़चढ़कर सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। फाइनल मैच के दौरान जम्मू-कश्मीर वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने शिरकत की।