फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, ranji troffie

Jammu News: शुरुआती झटकों के बाद जम्मू-कश्मीर को पारस और कन्हैया ने संभाला

विज्ञापन
jammu, sports, ranji troffie
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर ने कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज पारस डोगरा (73) और कन्हैया वाधवान (42) के बीच हुई 102 रन की नाबाद साझेदारी की बदौलत केरल के खिलाफ 179 रन की महत्वपूर्ण बढ़ बना ली है।
सोमवार को पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम, गहुंजे में रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 180 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

केरल को 281 रन पर ऑलआउट करने के बाद जम्मू-कश्मीर की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया (02) और यावर हुसैन (16) सस्ते में ऑउट हो गए। इसके बाद विवरांत शर्मा (37) बल्लेबाजी करने उतरे। अच्छी शुरूआत करने के बाद बड़ा स्कोर करने में कामयाब नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक समय 78 रन पर जम्मू-कश्मीर के तीन बल्लेबाज आउट हो गए थे। इसके बाद पारस डोगरा ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को न सिर्फ संकट से उभारा और टीम को एक मजबूत बढ़त की तरफ लेकर गए।

अपनी नाबाद 73 रन की पारी में पारस ने सात चौके और एक छक्का लगाया।
बल्लेबाजी के दौरान पारस डोगरा को भाग्य का भी साथ मिला। इससे पहले तीसरे दिन की शुरूआत में केरल ने नौ विकेट पर 200 से आगे खेलना शुरू किया।
सलमान नजीर (112) और बासिल थंपी (15) के बीच अंतिम विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी कर जम्मू-कश्मीर पर एक रन की बढ़त ली। मुकाबले में मंगलवार को चौथे दिन का खेल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed