{"_id":"673fbef1469403220a0ba0a6","slug":"jammu-sports-national-tanis-ball-cricket-championship-jammu-news-c-10-1-jam1007-487623-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप पर उत्तर प्रदेश का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप पर उत्तर प्रदेश का कब्जा
विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। संवाद
- फोटो : national tanis ball cricket championship
महिला और पुरुष वर्ग का जीता खिताब, चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उत्तर प्रदेश की पुरुष व महिला टीम ने 35वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। वीरवार को एमए स्टेडियम में चार दिवसीय चैंपियनशिप का समापन हुआ।
चैंपियनशिप के तहत वीरवार को पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश बनाम ओडिशा के मध्य खेला गया। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। तीसरे स्थान पर मेजबान जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की टीमें रहीं।
महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया। इसमें उत्तर प्रदेश ने खिताब पर कब्जा जमाया। तीसरा स्थान सीबीएसई और मेजबान जम्मू-कश्मीर ने साझा किया। चैंपियनशिप के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह हुआ।
विज्ञापन
इसमें अतिरिक्त सचिव संस्कृति जम्मू-कश्मीर सरकार संजीव राणा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित किया। चैंपियनशिप का आयोजन जेएंडके टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एमए स्टेडियम जम्मू में टेनिस बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया गया।