फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, national school games

Jammu News: पहले मैच में तमिलनाडु ने हराया, दूसरे में जम्मू-कश्मीर ने सीबीएसई को रौंदा

विज्ञापन
jammu, sports, national school games
नेशनल स्कूल गेम्स : फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन मिलाजुला रहा मेजबान टीम का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उद्घाटन मुकाबले में हार के बाद दूसरे दिन रविवार को 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के तहत फुटबॉल चैंपियनशिप में मेजबान जम्मू-कश्मीर का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। जम्मू-कश्मीर को तमिलनाडु के हाथों जहां 6-2 से हार मिली, वहीं, एक अन्य मुकाबले में सीबीएसई पर 13-1 के गोल अंतर से बड़ी जीत हासिल की।
चैंपियनिशप के दूसरे दिन युवा फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी टीम के जीत में अहम भूमिका निभाई। चैंपियनशिप के तहत सैनिक स्कूल नगरोटा में चार और खेल गांव नगरोटा में दो जगह मुकाबले खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को जम्मू-कश्मीर की टीम को पहले ही मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाफ 6-2 के गोल अंतर से हार मिली। हालांकि, अपने अगले मुकाबले में मेजबानों ने सीबीएसई पर 13-1 से बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के लिए हनान इब्राहिम, बासित, अनवर, फैजल, हुजैफ, अदनान और प्रणव ने गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ग्राउंड-1 पर खेले गए मुकाबलों में उड़ीसा और बिहार के बीच बिना किसी के मुकाबला बराबरी पर रहा। लक्षद्वीप ने डीएनएचडीओ पर 8-0 की बड़ी जीत हासिल की। विद्या भारती और मध्य प्रदेश के बीच मैच 1-1 से बराबरी पर रहा। चंडीगढ़ और केरल के बीच मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।
इस मैदान पर जम्मू-कश्मीर ने सीबीएसई पर 13-1 से जीत हासिल की। राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश को 8-1 से हराया। कर्नाटक और असम के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। हिमाचल ने बिहार को 5-0 से हराया। उत्तर प्रदेश ने आईएसबीओ को 2-0 से हराया। सैनिक स्कूल नगरोटा के ग्राउंड-3 पर, छत्तीसगढ़ ने पुडुचेरी को 2-0 से हराया।

पश्चिम बंगाल ने आईपीएससी को 2-1 से हराया। छत्तीसगढ़ ने आंध्र प्रदेश को 2-0 से हराया। कर्नाटक ने लक्षद्वीप को 2-1 से मात दी। तमिलनाडु ने जम्मू-कश्मीर को 6-2 और पश्चिम बंगाल ने मणिपुर को 3-0 से हराया। इसके अलावा खेल गांव नगरोटा में भी रोमांच मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed