फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, national school games

Jammu News: लड़कियों में मणिपुर और लड़कों में हरियाणा ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
jammu, sports, national school games
नेशनल स्कूल गेम्स: अंडर-17 फेंसिंग प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : national school games
68वें नेशनल स्कूल गेम्स के तहत जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हाल में आयोजित फेंसिंग स्पर्धा का समापन
विज्ञापन

मेजबान जम्मू-कश्मीर ने एक रजत और पांच कांस्य के साथ जीते कुल छह पदक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 68वें नेशनल स्कूल गेम्स के तहत जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हाल में आयोजित अंडर-17 फेंसिंग स्पर्धा का वीरवार को समापन हो गया। इसमें लड़कियों के वर्ग में मणिपुर और लड़कों में हरियाणा ओवरऑल चैंपियन बना है।
वहीं, मेजबान जम्मू-कश्मीर ने एक रजत और पांच कांस्य के साथ छह पदक जीते हैं। जम्मू-कश्मीर युवा सेवा एवं खेल निदेशालय की ओर से आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के बैनर तले इस स्पर्धा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मणिपुर ने 32 अंक हासिल कर गर्ल्स वर्ग में खिताब जीता। वहीं, बॉयज वर्ग में हरियाणा 19 अंक अर्जित कर पहले और सीबीएसई डब्ल्यूएसओ 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 22 अंक के साथ हरियाणा लड़कों की श्रेणी में चैंपियन बना, जबकि 16 अंकों के साथ मणिपुर उपविजेता और 11 अंकों के साथ पंजाब तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजबान जम्मू-कश्मीर ने नौ अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। तीन अंकों के साथ जम्मू-कश्मीर की लड़कियां अपने वर्ग में छठे स्थान पर रहीं। जम्मू-कश्मीर ने एक रजत और पांच कांस्य के साथ कुल छह पदक जीते।
इससे पहले अंडर-14 बॉयज और गर्ल्स वर्ग की फेंसिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य के साथ 6 पदक जीते थे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर कुल 12 पदक जीते हैं।

68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में चार राष्ट्रीय स्तर के खेल हैं। इसमें जूडो, फेंसिंग, वुशु और फुटबॉल शामिल हैं। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में वित्त निदेशक और तकनीकी शिक्षा निदेशक अशोक कुमार खजूरिया पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed