{"_id":"67fc2ae784c55a72090dfb31","slug":"jammu-sports-medal-jammu-news-c-10-1-jam1007-588523-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: थांग ता में जम्मू-कश्मीर को स्वर्ण सहित तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: थांग ता में जम्मू-कश्मीर को स्वर्ण सहित तीन पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर के इंफाल में 68वें नैटिकनल स्कूल खेलों में अंडर-19 के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के थांग ता खिलाड़ियों ने मणिपुर के इंफाल में रविवार को 68वें नैटिकनल स्कूल खेलों में अंडर-19 (लड़के और लड़कियों) स्पर्धा में स्वर्ण सहित तीन पदक जीते हैं।
खेलों में पुलवामा जिले के हम्माद बशीर ने स्वर्ण, कुपवाड़ा के एजाज अहमद सोफी और जिला पुलवामा के मुरीजा इकबाल लोन ने कांस्य पदक जीता है।
आयुक्त एवं सचिव युवा सेवा एवं खेल सरमद हफीज और महानिदेशक युवा सेवा एवं खेल राजिंदर सिंह तारा ने पदक विजेताओं और सहयोगी स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की युवा प्रतिभा ने हमें गौरवान्वित किया है। युवा सेवा एवं खेल विभाग जम्मू-कश्मीर को खेल केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। तारा ने कहा कि देश के खेल मानचित्र पर अपनी जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर इस सत्र में राष्ट्रीय स्कूल खेलों (एनएसजी) में पदकों की रिकॉर्ड संख्या जीतने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
हमारे एथलीटों ने विभिन्न खेल विधाओं में 52 पदक जीते हैं, जबकि शेष स्पर्धाओं में लगभग 30 पदक मिलने की उम्मीद है। इसमें रोलर स्केटिंग, थांग ता, फुटबॉल और गतका खेल शामिल हैं। इस सत्र में अब तक केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुने गए 1800 एथलीट राष्ट्रीय स्कूल खेलों (एनएसजी) में भाग ले चुके हैं, जबकि 400 से अधिक एथलीटों के राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अपने समकक्षों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद है।