{"_id":"6701d916e2d5814d450319c9","slug":"jammu-sports-legands-league-cricket-jammu-news-c-10-jam1008-456734-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नहीं चले गेल और न बोला धवन का बल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नहीं चले गेल और न बोला धवन का बल्ला
विज्ञापन
गुजरात जायंट्स के खिलाफ आयोजित मैच में शाट खेलते मणिपाल टाइगर्स का बल्लेबाज
लीजेंड्स लीग क्रिकेट : हरभजन के मणिपाल टाइगर्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
एमए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से दी शिकस्त
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एमए स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तहत शनिवार दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स के मध्य खेला गया। इसमें मणिपाल टाइगर्स ने पांच विकेट और 18 गेंद रहते जीत हासिल की। मणिपाल ने लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
मैच में मणिपाल के प्रवीण गुप्ता और अन्य गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के आगे शिखर धवन और क्रिस गेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा। इस मैदान पर मणिपाल ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर छह मैच में दो जीत दर्जकर छह अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
स्टेडियम में पहला मुकाबला खेल रही गुजरात जायंट्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मोर्ने वैन वाईक और कप्तान शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। लेकिन, दोनों ही बल्लेबाज टीम को मजबूत शुरुआत देने में विफल रहे। शिखर धवन आठ तो वाईक एक रन बनाकर चलते बने।
विज्ञापन
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे क्रिस गेल ने दो चौके और एक छक्का लगाकर दर्शकों का कुछ हद तक मनोरंजन तो किया, लेकिन वह भी 15 रन बनाकर टीम को मजधार में छोड़ गए। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मोहम्मद कैफ ने 40 गेंदों पर छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 34 रन की पारी खेली। गुजरात की पूरी टीम 19.4 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई।
गेंदबाजी में मणिपाल के लिए प्रवीण गुप्ता ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए। वहीं, ओबुस पीयनार, असेला गुणरत्ने, राहुल शुक्ला, इमरान खान और थिसारा पेरेरा ने एक-एक विकेट झटका है। 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल मस्टर्ड और मनोज तिवारी ने मणिपाल टाइगर्स के लिए पारी की शुरुआत की। दोनों पहले विकेट लिए 32 रन जोड़े।
ओबुस पीयनार ने 13 गेंदों पर 21 रन और एंजेलो परेरा ने 15 रन बनाए। असेला गुणरत्ने 13 रन और थिसारा परेरा 38 रन ने छठे विकेट के लिए 51 रन की मैच जीतने वाली साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने 18 गेंद शेष रहते हुए टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाई। गुजरात के लिए मनन शर्मा ने तीन और सीकुग प्रसन्ना ने दो विकेट लिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आज शाम शाम सात बजे होगा मुकाबला
छह अक्तूबर को कोणार्क सूयर्स ओडिशा बनाह तोयम हैदराबाद में मुकाबला होगा। एमए स्टेडियम में यह मैच शाम सात बजे खेला जाएगा।