{"_id":"67f82c8abc679c65e70448f4","slug":"jammu-sports-junior-wristling-jammu-news-c-336-1-ja11001-100509-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 57 किलो भार वर्ग में सूर्य चमके, 50 किलो में पूजा देवी छाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 57 किलो भार वर्ग में सूर्य चमके, 50 किलो में पूजा देवी छाईं
Fri, 11 Apr 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
चैंपियनशिप में दम दिखाते पहलवान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेयू के जिम्नेजियम हाल में हुई एक दिवसीय जूनियर जम्मू-कश्मीर कुश्ती चैंपियनशिप
विभिन्न वर्गों में करीब 150 पुरुष और महिला पहलवानों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के जिम्नेजियम हॉल में वीरवार को जूनियर (पुरुष एवं महिला) जम्मू-कश्मीर यूटी कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश भर के 150 पहलवानों ने हिस्सा लेकर दम दिखाया। पुरुष 57 किलोभार भार वर्ग में सूर्य उदय और महिला 50 किलोभार वर्ग में पूजा देवी ने बाजी मारी।
पुरुष 57 किग्रा भार वर्ग में दूसरे स्थान पर काका सिंह और तीसरे स्थान पर पंकज कुमार रहे। 61 किग्रा भार वर्ग में पहले स्थान पर विनय बीन, दूसरे स्थान पर दीपक सिंह और तीसरे स्थान पर तरुण सिंह रहे। 65 किग्रा भार वर्ग में अंसार खान पहले, आजाद अली दूसरे और नितिन सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
70 किग्रा भार वर्ग में गौरव सिंह पहले, अजमत अली दूसरे और यासिर हुसैन तीसरे स्थान पर रहे। 74 किग्रा वर्ग में मोहम्मद साकिब ने पहला, वंश शर्मा ने दूसरा और शकील अहमद ने तीसरा स्थान हासिल किया। 79 किग्रा भार वर्ग में अंशु शर्मा ने पहला, इंजमाम ने दूसरा और शकुन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
-- --
86 किलो भार वर्ग में अमरजीत पहले और मोहम्मद आरिफ रहे दूसरे स्थान पर
86 किलो भार वर्ग में अमरजीत, मोहम्मद आरिफ और सज्जन सिंह क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 92 किग्रा वर्ग में पहले स्थान पर अभिषेक सिंह, दूसरे स्थान पर सलाल दीन और तीसरे स्थान पर अरुण शर्मा रहे। 97 किग्रा वर्ग में पहले स्थान पर बिनिया, दूसरे स्थान पर भानु प्रताप और तीसरे स्थान पर नसीम चौधरी रहे। 125 किग्रा वर्ग में पहले स्थान पर लवजीत, दूसरे स्थान पर शिवम शर्मा और तीसरे स्थान पर जयदेव सिंह रहे।
-- --
चैंपियनशिप में बेटियों ने भी दिखाया दम
महिला वर्ग के 50 किग्रा वर्ग में पहले स्थान पर पूजा देवी, दूसरे स्थान पर आशु देवी और तीसरे स्थान पर रेखा देवी रही। 53 किग्रा वर्ग में मिष्टी शर्मा पहले, माधुरी दूसरे और वर्षा देवी तीसरे स्थान पर रही।
-- --
विजेता पहलवान जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा
प्रतियोगिता में विजेता रहे सभी पहलवान 20 से 22 अप्रैल तक राजस्थान के कोटा में होने वाली जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह जानकारी आयोजकों की ओर से दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि दुश्यंत शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही युवाओं को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वासुदेव, जय भारत, धीरज शर्मा, रविंद्र शर्मा, कृष्ण सिंह, गुरदीप सिंह, रोशन शर्मा आदि मौजूद रहे।