फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, inter zone meet

Jammu News: दस दिवसीय अंतर बटालियन व अंतर जोन स्पोर्ट्स मीट 21 से

विज्ञापन
jammu, sports, inter zone meet
स्पोर्ट्स मीट को लेकर अ​धिकारियों के साथ बैठक करते एडीजीपी आर्म्ड फोटो पुलिस
जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की ओर से होगा आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की ओर से अंतर बटालियन और अंतर जोन स्पोर्ट्स मीट का आयोजन 21 से 30 अप्रैल तक किया जाएगा। इसमें राजपत्रित अधिकारियों सहित पुरुष व महिला वर्ग के 1500 से 2000 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस संबंध में वीरवार को एडीजीपी आनंद जैन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर पुलिस के सभी विंगों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान व चयन करना है, ताकि वह जम्मू-कश्मीर पुलिस केंद्रीय खेल टीम के हिस्से बन राज्य और राष्ट्रीय स्तर में भाग ले सकेंगे।
कुलदीप होंडू, पुलिस उपाधीक्षक खेल एपीएचक्यू ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों और उप-समितियों के गठन की रूपरेखा बताई। बैठक में विवेक गुप्ता आईजीपी रेलवे व सुलेमान चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स मीट में यह होंगे खेल
स्पोर्ट्स मीट में बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी, एथलेटिक्स (शॉटपुट, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, लंबी और ऊंची कूद), शूटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वुशु, भारोत्तोलन, तलवारबाजी, तीरंदाजी, तैराकी, कुश्ती, मुक्केबाजी, जूडो, बॉडीबिल्डिंग, पावरलिफ्टिंग, पेनकैक सिलाट, ताइक्वांडो और आर्म रेसलिंग खेल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed