{"_id":"67b259171cfb4b32160c720d","slug":"jammu-sports-cycling-jammu-news-c-10-lko1027-547453-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 12 युवकों ने 14 घंटे में 260 किलोमीटर दाैड़ाई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 12 युवकों ने 14 घंटे में 260 किलोमीटर दाैड़ाई साइकिल
विज्ञापन
साइकिलिंग के दौरान साइकिलिस्ट फोटो आयोजक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हाैसले बुलंद हो तो हर चुनौती को फतह किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ किया है कश्मीर के साइकिलिस्ट ने।
12 साइकिलिस्ट के दल ने श्रीनगर के डलगेट से एमए स्टेडियम जम्मू तक के 260 किमी के सफर को 14 घंटों में तय कर स्वस्थ जीवन सैली का संदेश दिया।
दल में पुलिस एसपी, डॉक्टर सहित सात ऐसे लोग थे जिनकी आयु 50 से 55 साल के बीच थी। 260 किलोमीटर लंबे साइकिलिंग अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अभियान सुबह छह बजे डलगेट श्रीनगर से शुरू हुआ और साइकिल चालक रात नौ बजे जम्मू पहुंचे। कश्मीर माउंटेन बाइकिंग एसोसिएशन ने इस अभियान का आयोजन किया था।
इसमें गांदरबाल में तैनात एसपी फहीम अली, पांपोर के डॉक्टर तफजुल रसूल, मुश्ताक अहमद भट, नतीक नजीर, नासिर हुसैन, एआर भट, पीर मुख्तार, अब्दुल अजीज, जावेद मसूदी, साकिब लतीफ, वसीम अहमद और शोएब शब्बीर शामिल थे। इस अभियान में साइकिलिस्ट की सहनशक्ति और धैर्य की परीक्षा ली गई।