{"_id":"660f17346faa2b0b28080696","slug":"jammu-sports-cricket-jammu-news-c-385-1-ja21001-103168-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फ्रेंड्स क्लब अखनूर बना टी-20 नॉकआउट क्रिकेट चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फ्रेंड्स क्लब अखनूर बना टी-20 नॉकआउट क्रिकेट चैंपियन
Fri, 05 Apr 2024 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू की ओर से जेयू के मैदान पर आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
फाइनल मुकाबले में डायमंड क्रिकेट क्लब को छह विकेट से दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भानू गुप्ता के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब अखनूर ने डायमंड क्रिकेट क्लब सिंबल को छह विकेट से हराकर टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। भानु ने 48 रन बनाने के साथ एक विकेट भी हासिल किया है। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू की ओर से आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता का वीरवार को जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में समापन हो गया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले से पहले आरपीएचक्यू जम्मू-इलेवन और ब्रदर्स क्रिकेट क्लब-इलेवन के बीच एक टी20 मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच भी खेला गया, जिसे ब्रदर्स इलेवन ने जीता। टूर्नामेंट में जिला जम्मू के विभिन्न स्थानों की आठ टीमों ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम में डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज डॉ. सुनील गुप्ता मुख्य अतिथि और जम्मू विवि के खेल एवं शारीरिक शिक्षा के निदेशक दाउद इकबाल बाबा विशिष्ट अतिथि थे। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी राजिंदर सिंह कटोच, एसपी साउथ जम्मू अजय शर्मा, डिप्टी एसपी आरपीएचक्यू जतिंदर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया। विजेता टीम को 10 हजार रुपये, उपविजेता टीम को सात हजार रुपये, प्लेयर ऑफ द सीरीज को 3500 रुपए और प्लेयर ऑफ द मैच को 1500 रुपए नकद पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से पुलिस और लोगों के बीच जनसंपर्क मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए और नशे व बुरी संगत से दूर रहना चाहिए। मौके पर सीएपी आरपीएचक्यू की टीम एएसआई तरसेम लाल, एएसआई जसबीर सिंह, एसजीसीटी सुदेश शर्मा, जीत कुमार, शशि पाल और विशाल वर्मा मौजूद रहे।