{"_id":"65d2790d666f01b52a0145f5","slug":"jammu-sports-cricket-jammu-news-c-10-jam1008-305487-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शारदा क्रिकेट क्लब की जीत में चमके विनोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शारदा क्रिकेट क्लब की जीत में चमके विनोद
Mon, 19 Feb 2024 03:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केसी स्पोर्ट्स क्लब में कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। विनोद कौल के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत शारदा क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में शारिका क्रिकेट क्लब पर 10 रन से जीत दर्ज की। ललितादित्य स्पोर्ट्स, एजुकेशन एंड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (एलएसईएचओ) की ओर से आयोजित कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग (केपीपीएल) 4 में रविवार को केसी स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शारदा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए और जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य दिया।
मनोज ने 32 गेंद पर 7 चौकों की मदद से सर्वाधिक 42 रन बनाए, जबकि विनोद कौल ने 30 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 33 रन का योगदान दिया। शारिका क्रिकेट क्लब की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जय किशन मंटू रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। जवाब में शारिका क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए और 10 रन के अंतर से मैच हार गई। राकेश दास ने 43 गेंद पर 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रनों की शानदार पारी खेली। शारदा क्रिकेट क्लब के लिए विनोद कौल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। रोहित रैना को एक विकेट मिला। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विनोद कौल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एलएसईएचओ के उपाध्यक्ष आशीष काचरू ने विनोद को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया।
केपीपीएल -4 का आयोजन ललितादित्य स्पोर्ट्स, एजुकेशन एंड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (एलएसईएचओ) कर रहा है। इसमें 15 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट एलएसईएचओ के अध्यक्ष अनिल भट्ट की समग्र देखरेख में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विनय कौल, आशीष काचरू, अंकुर बागती, दीपक रैना, पीएन टिक्कू, कमल फोतेदार, अरविंद कौल, रॉकी पंडिता और सुनील जल्ला सहित आयोजन समिति की सहायता शामिल है। जम्मू-कश्मीर के शहीदों को समर्पित यह टूर्नामेंट निर्वासित कश्मीरी पंडित युवाओं के बीच खेल और एकता को बढ़ावा देने के दोहरे उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।