Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, CK Nayudu Trophy

Jammu News: दूसरी पारी में लड़खड़ाई जेएंडके की बल्लेबाजी, 91 रन पर गंवाए चार विकेट

विज्ञापन
jammu, sports, CK Nayudu Trophy
कर्नल सीके नायडू ट्राफी : गुजरात के सलामी बल्लेबाज ऋषि पटेल ने खेली 140 रन की पारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी में मेजबान जम्मू-कश्मीर (जेएंडके) की दूसरी पारी में बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है। मेजबान टीम ने 91 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। वहीं, गुजरात के पहली पारी की बढ़त से 43 रन से पीछे है।
शनिवार को जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में दूसरे दिन का खेल हुआ। गुजरात ने चार विकेट पर 95 रन से आगे खेलना शुरू किया। सलामी बल्लेबाज ऋषि पटेल 140 रन की पारी खेली। चार छक्के और दस चौके की अपनी पारी में पटेल ने जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों डट कर सामना किया।
विज्ञापन

पेटल और एसएम प्रजापति के बीच 88 रन की साझेदारी हुई। गुजरात ने जम्मू-कश्मीर के पहली पारी में 136 के जवाब में गुजरात ने 270 रन बनाकर 134 रन की बढ़त हासिल की। गेंदबाजी में मुजतबा यूसुफ और अर्चित महाजन ने चार-चार विकेट लिए, जबकि जानिब जावेद ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान जम्मू-कश्मीर की शुरूआत फिर खराब रही है। सलामी बल्लेबाज गुरु सिमरन सिंह तीन रन बनाकर चलते बने, जबकि जानिब जावेद ने एक रन बनाया। कामरान इकबाल ने 23 तो मुसेफ एजाज 25 रन बनाकर चलते बने। दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान कन्हैया वाधवान 25 रन तो यावर हुसैन चार रन बनाकर नाबाद थे।

गुजरात की 134 रन की बढ़त के जवाब में मेजबान जम्मू-कश्मीर ने 91 रन बना लिए और अभी भी 43 रन पीछे है। रविवार को मैच में तीसरे दिन का खेल होना है। ऐसे में अगर जम्मू-कश्मीर ने सदी हुई बल्लेबाजी नहीं की हार का खतरा भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed